जल संरक्षण के माध्यम से पेयजल समस्या को करें दूर- रंजीता रश्मि

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 17, 2025 • 6:44 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
जल संरक्षण के माध्यम से पेयजल समस्या को करें दूर- रंजीता रश्मि
“जल संरक्षण के माध्यम से पेयजल समस्या को करें दूर- रंजीता रश्मि”
Favicon
Read more on ddthindi.com
17 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/catch-the-rain-2025-jalore-water-conservation-ranjita-rashmi
Copied
जल संरक्षण के माध्यम से पेयजल समस्या को करें दूर- रंजीता रश्मि
  • जल शक्ति अभियान-कैच द रेन 2025, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना व एआईबीपी के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जालोर. जल शक्ति अभियान-कैच द रेन 2025 की केंद्रीय नोडल अधिकारी एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार में निदेशक रंजीता रश्मि की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जल शक्ति अभियान-कैच द रेन 2025 एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना व एआईबीपी के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान केंद्रीय नोडल अधिकारी रंजीता रश्मि ने जिले में संचालित हर घर जल-जल जीवन मिशन के अंतर्गत नर्मदा नहर परियोजना के एफआर, डीआर, इआर एवं सीलु-जैसला-भाटकी प्रोजेक्ट के प्रगतिरत कार्यों, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों तथा संस्थागत भवनों यथा स्कूल, आंगनबाड़ी, ग्राम पंचायत, हेल्थ सेंटर को दिए गए पेयजल कनेक्शन के बारे में जानकारी लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत शेष रहे कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

उन्होंने वन विभाग की तरफ से जिले में संचालित वृक्षारोपण कार्यों, जल संरक्षण कार्यों तथा मिशन हरियालो राजस्थान की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करवाने की बात कही। 

उन्होंने जालोर शहर स्थित सुंदेलाव तालाब के सौंदर्यकरण, साफ-सफाई हेतु भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत जिला परिषद की तरफ से करवाए जा रहे विभिन्न कार्यों- केटल शेड निर्माण, टांका निर्माण, फॉर्म पोंड निर्माण, रूफटॉप रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी जल संरक्षण कार्यो को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें। 

 रंजीता रश्मि ने मानसून के दौरान वर्ष के जल को सहेज कर रखने तथा भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने कि बात कही जिसके फलस्वरुप जिले के नागरिकों को पेयजल समस्या से मुक्ति मिले। 

विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के गावंडे, सीडब्लूसी जयपुर के निदेशक अभिषेक गुप्ता, केन्द्रीय भू-जल ब्यूरो के वैज्ञानिक घनश्याम तिवारी, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, जिला परिषद के सीईओ नंदकिशोर राजोरा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जल शक्ति केन्द्र व जागनाथजी स्थित फॉरेस्ट एनिकट का किया अवलोकन

जल शक्ति अभियान-कैच द रेन 2025 की केंद्रीय नोडल अधिकारी एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार में निदेशक रंजीता रश्मि ने मंगलवार को जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के जल शक्ति केन्द्र का अवलोकन कर संचालन व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेकर कार्मिकों को अद्यतन डाटा अपडेशन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने जागनाथजी स्थित फॉरेस्ट एनिकट का अवलोकन कर वन विभाग द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण एवं भू-सुधार के प्रयासों, पौधारोपण एवं निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। 

उम्मेदाबाद में ओवरहेड वॉटर टैंक व जीएलआर निर्माण कार्यों को देखा

ऐलाना ग्राम में ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

केन्द्रीय नोडल अधिकारी ने उम्मेदाबाद में निर्मित ओवरहेड वॉटर टैंक व जीएलआर के निर्माण कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ऐलाना ग्राम में ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें वर्षा जल के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। 

इस दौरान सीडब्लूसी जयपुर के निदेशक अभिषेक गुप्ता, केन्द्रीय भू-जल ब्यूरो के वैज्ञानिक घनश्याम तिवारी, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा, अधिशासी अभियंता श्यामबिहारी बैरवा, जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता विजेश बालेसा उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter