महंगाई, नीट पेपर लीक के खिलाफ जालोर, आहोर और सायला में कांग्रेस का प्रदर्शन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 29, 2026 • 6:11 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
महंगाई, नीट पेपर लीक के खिलाफ जालोर, आहोर और सायला में कांग्रेस का प्रदर्शन
“महंगाई, नीट पेपर लीक के खिलाफ जालोर, आहोर और सायला में कांग्रेस का प्रदर्शन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
29 May 2026
https://www.ddthindi.com/congress-protests-in-jalore-ahore-and-sayla-over-inflation-and-neet-paper-leak
Copied
महंगाई, नीट पेपर लीक के खिलाफ जालोर, आहोर और सायला में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, सौंपा ज्ञापन

जालोर. जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जालोर के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, नीट परीक्षा पेपर लीक, पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों, अघोषित बिजली कटौती, पेयजल संकट और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया।

विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश मेवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश की आम जनता वर्तमान में महंगाई, बेरोजगारी, जल संकट और बिजली कटौती जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है, जबकि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आमजन परेशान है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इस घटना ने लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों के विश्वास को कमजोर किया है। कार्यकर्ताओं ने “नीट छात्रों को न्याय दो”, “शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो”, “धर्मेंद्र प्रधान मुर्दाबाद” जैसे नारों के साथ विरोध जताया।

bolt Latest News

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए।

जालोर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आमजन परेशान है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और अघोषित बिजली कटौती से किसान, व्यापारी, विद्यार्थी एवं आमजन प्रभावित हो रहे हैं।

 अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाकर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा प्रभावित विद्यार्थियों के हित में आवश्यक राहत कदम उठाए जाएं। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, संगठन महासचिव वीरेंद्र जोशी, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष ज़ाकिर अली रंगरेज़ उम्मेदाबाद, नगर अध्यक्ष मुमताज अली, लक्ष्मण सांखला, बसंत सुथार, आमीन खान मोयला, पुनेखाजी मण्डल अध्यक्ष मांडवला, अनिल पंडत, रतनलाल चुरा, कृष्ण कुमार वनिका समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। इसी प्रकार सायला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से भी ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चम्पावत के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी सायला को ज्ञापन सौंपा गया तथा पैदल मार्च निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। 

विज्ञापन

इस दौरान जिला कांग्रेस सचिव नवाब खान, सरपंच एवं जिला कांग्रेस सचिव दीपाराम मेघवाल, ब्लॉक संगठन महामंत्री इन्द्र सिंह सायला, देवाराम मेघवाल, सिराना सरपंच हमीराराम देवासी, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष हिमाराम देवासी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष चम्पा मेघवाल, जगदीश सरगरा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मांगीलाल गर्ग, मोड़ सिंह राजपुरोहित, वगताराम चौधरी, अयूब खान, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष सद्दाम खान, मानाराम देवासी, राजेन्द्र दवे, पद्मावती वालेरा, देशुदेवी भील, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी प्रकार आहोर में सरोज चौधरी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल,पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष आहोर गजेन्द्र सिंह डोडीयाली, ब्लॉक अध्यक्ष भाद्राजून गलबाराम मीणा,नगर अध्यक्ष भंवरलाल छीपा,जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल प्रजापत, संगठन महासचिव विरेन्द्र जोशी,जिला महासचिव लक्ष्मी मीणा,बस्तीमल चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आमसिंह परिहार,उप प्रधान अमृत प्रजापत, मंडल अध्यक्ष जोगेंद्रसिंह, प्रकाश सिंह, पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल चौधरी,उकाराम मेघवाल,मकराराम, प्रशासक वागाराम परमार, पुखराज मेघवाल, नारायण सिंह,भरतसिंह राजपुरोहित ने प्रदर्शन किया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter