भाजपा संविधान को कमजोर करने का कर रही प्रयास - मेघवाल

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Aug 6, 2025 • 7:19 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
भाजपा संविधान को कमजोर करने का कर रही प्रयास - मेघवाल
“भाजपा संविधान को कमजोर करने का कर रही प्रयास - मेघवाल”
Favicon
Read more on ddthindi.com
6 Aug 2025
https://www.ddthindi.com/congress-save-constitution-campaign-ahor
Copied
भाजपा संविधान को कमजोर करने का कर रही प्रयास - मेघवाल
  • आहोर विधानसभा क्षेत्र में संविधान बचाओ अभियान का आयोजन

जालोर. विधानसभा क्षेत्र आहोर में बुधवार को कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान के तहत बैठक का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के जिला समन्वयक चौहटन के पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार आई है तब से संविधान को कमजोर करने की कोशिशें जारी है नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद में संविधान बचाने के हमेशा अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

जातीय जनगणना को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की भाजपा सरकार को मजबूर कर दिया कि जातीय जनगणना करनी पड़ेगी और दबाव में केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना की घोषणा कर दी, लेकिन एक तरह से जुमला फेकने का काम किया। मेघवाल ने कहा कि हम सभी को मजबूती से लड़ना होगा और मेहनत करनी होगी, आने वाले तीन साल में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेत्री सरोज चौधरी ने कहा कि भाजपा ने संविधान को कमजोर करने का काम किया है, कांग्रेस का कार्यकर्ता कमजोर नहीं है और इसके लिए लड़ने को तैयार है। उन्होंने आहोर विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं की ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ध्यान खींचा और जनता के लिए सड़क पर उतर कर संघर्ष करने की बात कही। सवाराम पटेल ने कहा कि हमे एकजुट होकर लड़ना होगा पार्टी टिकट चाहे किसी को दे। पटेल ने भाजपा की केंद्र सरकार के संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, उमसिंह चांदराई, जगदीश चौधरी, वीरेंद्र जोशी समेत कइयों ने संबोधित किया। गजेन्द्र सिंह डोडियाली ने संबोधित करते हुए कहा कि हम आहोर में पिछले 15 साल से पिछड़ रहे हैं, अब हमें यह कमजोरी दूर करनी पड़ेगी तो ही सीट निकल पाएगी। सभी को एक होना होगा और गुट बाजी खत्म करनी होगी।

इस दौरान कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया। इस दौरान गलबाराम मीणा, मांगीलाल प्रजापत, पदमाराम सरगरा, नगर अध्यक्ष भंवरलाल छिपा, पीरसिंह मालपुरा, सुरेश थांवला, नारायणसिंह, तेजसिंह, मांगीलाल, सोनाराम मेघवाल, वेलाराम, विक्रमसिंह समेत कई मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter