किसानों के चने की खरीद उसी दिन करने व स्थल पर पेयजल व छाया की व्यवस्था करने की मांग

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 13, 2026 • 5:57 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
किसानों के चने की खरीद उसी दिन करने व स्थल पर पेयजल व छाया की व्यवस्था करने की मांग
“किसानों के चने की खरीद उसी दिन करने व स्थल पर पेयजल व छाया की व्यवस्था करने की मांग”
Favicon
Read more on ddthindi.com
13 May 2026
https://www.ddthindi.com/demand-for-same-day-gram-purchase-and-basic-facilities-at-ahore-procurement-centre
Copied
किसानों के चने की खरीद उसी दिन करने व स्थल पर पेयजल व छाया की व्यवस्था करने की मांग

जालोर। कांग्रेस नेता सवाराम पटेल ने बुधवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश मेवाड़ा से मुलाकात कर आहोर मार्केटिंग सोसायटी में किसानों के चने की फसल खरीद उसी दिन की जाए जिस दिन किसान खरीद केंद्र पर लेकर आए व खरीद केंद्र पर पेयजल व छाया की व्यवस्था करने संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि किसान अपने चने की फसल लेकर आहोर स्थित खरीद केन्द्र पर आता है तो 7-8 दिन तक तुलाई व खरीद नहीं होती है जिससे किसानों में भारी आक्रोश है।ख़रीद उसी दिन होनी चाहिए ताकि इतनी भीषण गर्मी में किसान परेशान न हो।

विज्ञापन

मार्केटिंग सोसायटी द्वारा खरीद पहले आओ पहले पाओ के अनुसार होनी चाहिए, लेकिन मार्केटिंग वाले पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाते हुए प्रभावशाली लोगों की फसल की खरीद पहले कर देते है और सामान्य किसान की फसल की खरीद बाद में करते है। जिसका नमूना मार्केटिंग सोसायटी के खरीद रजिस्टर को देखने से पता चलता है। वर्तमान में जालोर व आहोर क्षेत्र में भयंकर गर्मी का दौर चल रहा है दिन में करीब 45 डिग्री तापमान हो जाता है आमजन गर्मी से परेशान है धूप,गर्मी व लू सहन करना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में मार्केटिंग सोसायटी के खरीद केन्द्र पर किसानो के लिए ठण्डी हवा, छाया व पेयजल की व्यवस्था की जानी जरूरी है।अन्यथा किसानों के सामने बीमार होने का संकट खड़ा हो सकता है। ख़रीद केन्द्र पर तुलाई के काटे बढ़ाये जाये और किसान अपनी फसल लेकर आता है उसी दिन तुलाई व ख़रीद कर किसान को वापस घर भेज दिया जाना चाहिये। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आमसिंह परिहार भी मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter