ग्रामीणों की समस्याओं का करें त्वरित समाधान- ज़िला प्रभारी सचिव

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 26, 2026 • 7:13 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
ग्रामीणों की समस्याओं का करें त्वरित समाधान- ज़िला प्रभारी सचिव
“ग्रामीणों की समस्याओं का करें त्वरित समाधान- ज़िला प्रभारी सचिव”
Favicon
Read more on ddthindi.com
26 May 2026
https://www.ddthindi.com/district-incharge-secretary-ambareesh-kumar-holds-night-chaupal-in-dantalawas-directs-quick-resolution-of-public-issues
Copied
ग्रामीणों की समस्याओं का करें त्वरित समाधान- ज़िला प्रभारी सचिव
  • ग्राम पंचायत दांतलावास में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन

जालोर . जिले के प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार सांयकाल जसवंतपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत दांतलावास में रात्रि चौपाल आयोजित हुई जिसमें उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। 

रात्रि चौपाल के दौरान ग्राम दांतलावास के ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं का उल्लेख किया गया जिसमें मुख्य सड़क झरडेश्वर महादेव पर पानी निकासी, ग्राम दांतलावास में साफ सफाई, पुरानी विद्युत लाईन को हटवाने, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति सहित विभिन्न समस्याएं प्रस्तुत की गई । इन समस्याओं के संबंध में जिला प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक परिवाद पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करते हुए राहत दिलाई जाए। उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारें में बताते हुए पौधारोपण करने तथा पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण करने की बात कहीं। 

विज्ञापन

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।  रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल अतिरिक्त जिला कलक्टर पूजा सक्सेना, तहसीलदार नीरज कुमारी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जिला प्रभारी सचिव ने अनार बगीचों का लिया जायजा, अनार किसानों से की चर्चा

जिला प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार ने बागोड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नया चैनपुरा में अनार किसान नरिंगाराम चौधरी के अनार के बगीचे का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अनार की किस्म, विपणन एवं उत्पादन संबंधी जानकारी प्राप्त करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने एवं इन योजनाओं के माध्यम से ज़िलें के किसानों को लाभान्वित करने की बात कही। इस अवसर पर कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामलाल जाट, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक गिरधर सिंह सोढा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी विष्णु कुमार, किसान वेनाराम, प्रेमाराम, चेलाराम उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter