गौ-माता की सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं नारी सशक्तिकरण के लिए राव की अनूठी पहल - वासुदेव देवनानी

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 14, 2025 • 5:29 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
गौ-माता की सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं नारी सशक्तिकरण के लिए राव की अनूठी पहल - वासुदेव देवनानी
“गौ-माता की सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं नारी सशक्तिकरण के लिए राव की अनूठी पहल - वासुदेव देवनानी”
Favicon
Read more on ddthindi.com
14 Sep 2025
https://www.ddthindi.com/gau-seva-environment-women-empowerment-initiative-jalore
Copied
गौ-माता की सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं नारी सशक्तिकरण के लिए राव की अनूठी पहल - वासुदेव देवनानी

जालोर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष में जालोर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली द्वारा संचालित के.बी. राव सेवा संस्थान के माध्यम से गौ-कृषि जीवन अभियान का राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत द्वारा रविवार को सांचौर में भगवा पताका फहराकर शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि वासुदेव देवनानी एवं राजेन्द्र गहलोत द्वारा गोमाता पूजन किया गया एवं मंचस्थ अतिथियों का स्वागत सत्कार कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में परिचय के पश्चात् अतिथियों को साफा, दूप्पटा पहनाकर स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम की भूमिका रखी गई।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि रविवार को 15000 पौधारोपण एवं 75 कन्याओं को सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक प्रतिवर्ष 1100 रुपए का सहयोग देना, अनुकरणीय विषय हैं। उन्होंने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया की संस्थान के कार्य समाज में सेवाभाव को बल प्रदान करेगा।

राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार से सेवा को अपने जीवन में अपनाया हैं, उसी प्रकार से के.बी. राव सेवा संस्थान के माध्यम से आज कई सेवा के प्रकल्प चलाए जा रहे हैं, उसी क्रम में आज गौ-कृषि जीवन के माध्यम से सेवा कार्य किये जा रहे है, जो प्रशंसनीय है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह खीमाराम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की महत्ती आवश्यक्ता हैं और इसी में सहयोग देते हुए, जालोर जिले की समस्त गौ-शालाओं में कुल 15000 पौधारोपण अपने आप मेें एक नया कीर्तिमान हैं।

जालोर जिला कलेक्टर प्रदीप के. गावंडे ने अपने संबोधन में कहा कि के.बी. राव सेवा संस्थान का यह प्रयास सेवा का तीर्थ है। यह केवल आज की पीढ़ी के लिए नहीं, बल्कि आने वाले कल के लिए भी अमर प्रेरणा है। भविष्य जब इन वृक्षों की छाँव में श्वास लेगा, जब वे कन्याएँ आत्मविश्वास के साथ जीवन की राह पर अग्रसर होंगी, तब यह संकल्प भारत के स्वर्णिम अध्याय के रूप में स्मरण किया जाएगा। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का अभार व्यक्त करते हुए बताया कि आज गौ कृषि जीवन अभियान के अंतर्गत प्रांरभ हुए इस कार्यक्रम के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं गौसेवा के कार्य के साथ-साथ जैविक कृषि का कार्य किया जाएगा, जो देश को पुनः वैभव सम्पन्न बनाने के लिए प्राथमिक आवश्यक्ता हैं।

विज्ञापन

कार्यक्रम में आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, पूर्व विधायक रानीवाड़ा नारायणसिंह देवल, मोहनसिंह चितलवाना, धन्नाराम पुरोहित, पथमेड़ा संत विट्ठलकृष्ण महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह खींमाराम, जिला प्रमुख राजेश राणा, नवनीत राजपुरोहित, मोड़सिंह गोहिल, पूर्व जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल, हरचंद पुरोहित, व्यापार संघ अध्यक्ष हरिश सीलू, वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलसिंह सिराणा, गेनाराम मेघवाल, हनुमान प्रसाद भादू, जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़, पूर्व महामंत्री पुखराज राजपुरोहित, सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकबंधु उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter