दिशा की बैठक में पेयजल व्यवस्था पर गम्भीर मंथन, जेजेएम को लेकर रतन देवासी बोले- सुधार कर लो, अन्यथा लोगों को लेकर हम कोर्ट जाएंगे...!

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 7, 2026 • 7:13 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
दिशा की बैठक में पेयजल व्यवस्था पर गम्भीर मंथन, जेजेएम को लेकर रतन देवासी बोले- सुधार कर लो, अन्यथा लोगों को लेकर हम कोर्ट जाएंगे...!
“दिशा की बैठक में पेयजल व्यवस्था पर गम्भीर मंथन, जेजेएम को लेकर रतन देवासी बोले- सुधार कर लो, अन्यथा लोगों को लेकर हम कोर्ट जाएंगे...!”
Favicon
Read more on ddthindi.com
7 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/https:chatgpt.comc6995b43c-2ff0-8323-87fd-5a2eb02525ca::textdisha-meeting-jalore-water-supply-jjm-ratan-dewasi-warning
Copied
दिशा की बैठक में पेयजल व्यवस्था पर गम्भीर मंथन, जेजेएम को लेकर रतन देवासी बोले- सुधार कर लो, अन्यथा लोगों को लेकर हम कोर्ट जाएंगे...!
  • जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

जालोर . जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में सांसद लुंबाराम चौधरी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे आमजन कि समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाएँ। उन्होंने डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता से जिले के किसानों के लिए संचालित पीएम कुसुम योजना, आरडीएसएस योजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए पात्र किसानों को लाभ पहुँचाने की बात कही। 

बैठक में उन्होंने भीनमाल फ्लाई ओवर व आरओबी कार्य निर्माण में तेजी लाते हुए जल्द पूरा करने एवं जिले में सड़क मरम्मत के कार्यों को प्राथमिता से पूर्ण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिले में निर्माणरत सड़क कार्यों की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के त्वरित उपचार के लिए मोबाइल वेटेनरी यूनिट-1962 वाहन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करवाने की बात कही।

उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम की ब्लॉकवार जानकारी लेते हुए सीएमएचओ को निर्देशित किया कि सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों एवं कार्मिकों को समय पर कार्यालय पहुँचने के लिए पाबंद करने तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रो का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जर्जर भवनों में किसी भी परिस्थिति में शैक्षणिक गतिविधि नहीं करवाने तथा जिले में स्कूलों की स्थिति एवं मरम्मत कार्यों के संबंध में समीक्षा की तथा विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं व आवासीय विद्यालय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

विज्ञापन

सांसद ने जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों यथा-जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी, प्रधानमंत्री धन धान्य योजना, वीबी-जीरामजी, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, स्वामित्व योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, अमृत 2.0, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मिड-डे मील, समग्र शिक्षा अभियान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि की प्रगति की जानकारी लेते हुए इन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जिले के नागरिकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत अवैध कनेक्शनों को चिन्हित करते हुए कटवाने तथा मूल कनेक्शनों से पाईप लाईन में छेड़खानी करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने की बात कही।

इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने स्वायत शासन विभाग के अधिकारियों को जालोर शहर की सीवरेज समस्या का तुरंत प्रभाव से समाधान करने की बात कही। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जले हुए ट्रांसफॉमर्स को समय पर बदलने तथा आमजन के कार्यों में अनावश्यक देरी न हो, इसके लिए एफआरटी टीमों को भी पाबंद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल पहुँचाने के साथ ही पानी की चोरी पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें। 

जेजेएम पर रतन देवासी ने जताया गुस्सा

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने जेजेएम कार्यों को लेकर एक बार फिर आक्रोश जताया। देवासी ने कहा कि कार्य नियमानुसार नहीं हुआ है। जानबूझकर गलतियां की गई है, सुधार कर लो, अन्यथा गांव के लोगों को लेकर हम कोर्ट जाएंगे। इस पर जिला कलेक्टर ने पांच गांवों का कमेटी से सर्वे करवाकर जांच करने का भरोसा दिया।

जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को चेताया

अपनी जाति के अलावा भी देखो

जोधपुर विद्युत वितरण निगम के आरडीएसएस एक्सईएन पर दिशा की बैठक में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने आरोप लगाते हुए कहा कि केवल अपनी जाति के अलावा दूसरों के भी काम किया करो। गर्ग ने कहा कि आज भी सुखराम जी के लोगों के काम पहले कर रहे हो, अपनी जाति में लिप्त मत रहो, प्राथमिकता के काम पहले करो। इसी प्रकार सदस्य खेमराज देसाई ने पीड़ा बताई की कि दासपां से नवापुरा (कोरा) को ट्यूबवेल से पानी मिल रहा है, लेकिन ट्यूबवेल भामाशाह ने करवाया, अब भामाशाह कह रहा है कि नवापुरा को पानी नहीं दिया जाएगा, इस पर जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने अधिकारियों को पाबंद किया। भीनमाल में रेलवे ओवरब्रिज को लेकर सांसद लुम्बाराम चौधरी व भीनमाल विधायक डॉ समरजीतसिंह ने अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है, काम पूरा नहीं हो रहा है, अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मई महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

जालोर में बदहाल सफाई व्यवस्था पर नगरपरिषद के आयुक्त शिवपालसिंह राजपुरोहित ने कहा कि जालोर शहर में 196 में से 91 सफाई कर्मचारी अन्य कार्यों में लगे होने के कारण शहर में सफाई व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है, उसे सुधारने का प्रयास करेंगे।

दिशा की बैठक में सदस्य खेमराज देसाई ने पीड़ा बताते हुए कहा कि कोरा व बोरटा गांव में एक ही ग्राम विकास अधिकारी है, कोरा में स्थाई वीडिओ की मांग के लिए पूर्व विधायक पूराराम, जसराज पुरोहित, सांसद लुम्बाराम को भी कई बार कहा, लेकिन अभी तक स्थाई ग्रामसेवक नहीं लगा, लोगों को परेशानी होती है।

इस अवसर पर भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकार नंदकिशोर राजोरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई, उप वन संरक्षक जयदेव सिंह चारण, दिशा समिति के सदस्य डॉ. मंजु मेघवाल, चिरंजीलाल दवे, रमेश राणा, खेमराज देसाई सहित दिशा समिति के सदस्य व अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter