कांग्रेस सरकार में किसी पर आरोप लगे तो उसने तत्काल इस्तीफा दिया, भाजपा सरकार में मंत्री से जवाब तक नहीं मांगा- दिलीप चौधरी 

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 26, 2026 • 6:44 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
कांग्रेस सरकार में किसी पर आरोप लगे तो उसने तत्काल इस्तीफा दिया, भाजपा सरकार में मंत्री से जवाब तक नहीं मांगा- दिलीप चौधरी 
“कांग्रेस सरकार में किसी पर आरोप लगे तो उसने तत्काल इस्तीफा दिया, भाजपा सरकार में मंत्री से जवाब तक नहीं मांगा- दिलीप चौधरी ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
26 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/illegal-cartridges-and-rs-10-lakh-seized-from-house-of-scorpio-attack-accused-in-bhinmal-1241
Copied
कांग्रेस सरकार में किसी पर आरोप लगे तो उसने तत्काल इस्तीफा दिया, भाजपा सरकार में मंत्री से जवाब तक नहीं मांगा- दिलीप चौधरी 
  • देश की सभी संस्थाओं में विचारधारा विशेष के लोगों को बिठाया जा रहा है
  • कांग्रेस ने नीट पेपरलीक को लेकर की प्रेस वार्ता

जालोर. देश में नीट पेपरलीक के बाद लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से चलाए जा रहे छात्रों की गूंज अभियान के तहत शुक्रवार को जालोर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया। जालोर जिला कांग्रेस के सह प्रभारी दिलीप चौधरी, कांग्रेस नेता वैभव गहलोत व जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान सह प्रभारी दिलीप चौधरी ने कहा कि नीट जैसी परीक्षा का पेपरलीक होना दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि इसके लिए छात्र बड़ी मेहनत और अपने परिवार की कमाई लगाता है, लेकिन इतनी मेहनत कर जब पेपरलीक होता है छात्रों को बड़ी निराशा होती है इतना ही नहीं कई छात्र तो आत्महत्या तक कर रहे हैं, उन परिवारों पर क्या गुजरती होगी?

विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि इस समय देश में सभी संस्थाओं में विचारधारा विशेष के लोगों बिठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश का जितना बजट शिक्षा पर खर्च होता है, उतना नीट एग्जाम पर खर्च होता है। और पिछले सालों में बड़ी परीक्षाओं के 90 से अधिक पेपरलीक हुए हैं, लेकिन सरकार ने कोई कार्यवाई नहीं की। 12 साल पहले टाटा सर्विसेज एग्जाम कराती थी जो पूरी पारदर्शिता के साथ होते थे। आज हालात यह है कि सरकारी स्कूलों से छात्रों का मोह भंग हो रहा है।

कांग्रेस सरकार में किसी पर आरोप लगे तो उसने तत्काल इस्तीफा दिया, भाजपा सरकार में मंत्री से जवाब तक नहीं मांगा जा रहा है। इस केंद्र सरकार के ऐसे हालात है। कांग्रेस नेता वैभव गहलोत ने कहा कि पेपरलीक पर हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से संवाद कर रहे हैं और इसकी शुरुआत कोटा से की है वे चाहते हैं कि छात्र इतनी मेहनत करके परीक्षा देने आते हैं और जब पेपरलीक होता है, इस पर अंकुश लगे ताकि छात्रों का भविष्य खराब नहीं हो। वैभव ने कहा कि पेपरलीक को किसी पार्टी से नहीं जोड़ना चाहिए, भाजपा के राज्यों में भी पेपरलीक हुए हैं, चाहे यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात हो। पिछली गहलोत सरकार ने पेपरलीक पर एफआईआर दर्ज की, जांच बिठाई और तह तक जाने की कोशिश की, हो सकता है कि कार्यवाही होते होते समय लग गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल ने कहा कि पेपरलीक जैसी घटनाओं से छात्रों के मनोबल पर असर पड़ता है, परीक्षा पूरी मेहनत से देकर आते हैं, लेकिन जब पेपरलीक लीक हो जाता है तो उनमें फिर निराशा का भाव पैदा हो जाता है और लगने लगता है कि अब पेपर कैसा होगा? मेघवाल ने स्वयं के बेटे का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके बेटे ने भी लीक के बाद दुबारा पेपर देने के बाद कहा कि उसका पहला पेपर ठीक था, वो कुछ डिप्रेशन में लगा। बच्चा डिप्रेशन में होता है तो उसका दर्द मां ही समझ सकती है। सरकार को इस ओर ध्यान देकर सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है। इस दौरान सरोज चौधरी, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुमावत, लालसिंह धानपुर, वीरेंद्र जोशी मौजूद थे।

इससे पहले हुई कार्यकारिणी की बैठक

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, जालौर की जिला कार्यकारिणी बैठक आज 26 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे राजीव गांधी भवन, जालौर में आयोजित हुईं। बैठक में संगठन जिला सहप्रभारी दिलीप चौधरी मुख्य अतिथि एवं लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने की। जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि बैठक के प्रारंभ में पूर्व नगराध्यक्ष एवम वयोवृद्ध वरिष्ठ कांग्रेसी स्व. छोगालाल सुथार के निधन पर समस्त कांग्रेसजन ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयीं तथा जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कोटा में आयोजित "छात्रों की गूंज" रैली में दिए गए संबोधन एवं प्रस्तुति का प्रदर्शन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने कहा कि पेपर लीक मामले में कांग्रेस पार्टी सदैव छात्रों के साथ खड़ी है उनके साथ अन्याय नहीं होने देगी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्र हित को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार पेपर लीक मामले में अपने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचाने का प्रयास कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया। बैठक में जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर, जिला संगठन महासचिव वीरेन्द्र जोशी, लाल सिंह राठौड, महिला जिलाध्यक्ष संतोष कंवर, जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली, वीराराम वाघेला, सुरेश सियाग, मांगीलाल प्रजापत, सूरजसिंह सुराणा, पदमाराम सरगरा, जिला प्रवक्ता रमेश सोलंकी, जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चंपावत,आहोर ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह डोडियाली, जसवंतपुरा ब्लॉक अध्यक्ष जीवाराम चौहान, दिनेश कुमार पुरोहित, भैराराम विश्नोई, शिवनारायण विश्नोई, अजमत अली सैयद, महेंद्र पाल सिंह चेकला, मांगीलाल भील, लाल सिंह भुण्डवा, बस्तीमल चौहान, जैसाराम राठोड़, नरेन्द्र कुमार, अर्जून देवासी, इकबाल खान कोतवाल, सुरजपाल सिंह, पुष्कर पुरोहित, कालाराम मेघवाल, भेरू सिंह देवड़ा, सुरेश चौधरी, गोपाल देवासी, भानुप्रताप पटेल, महेंद्र सोनगरा, रेवत सिंह गोहील, दीपाराम मेघवाल, कृष्ण कुमार वनिका सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter