आधुनिक नर्सिंग प्रोफेशन की जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिवस के अवसर पर अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 11, 2026 • 6:16 PM  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
आधुनिक नर्सिंग प्रोफेशन की जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिवस के अवसर पर अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
“आधुनिक नर्सिंग प्रोफेशन की जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिवस के अवसर पर अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
11 May 2026
https://www.ddthindi.com/international-nurses-day-florence-nightingale-ceremony-jalore
Copied
आधुनिक नर्सिंग प्रोफेशन की जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्मदिवस के अवसर पर अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जालोर. राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय एवं जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र जालोर में कैंडल लाइट सेरेमनी एवं फ्लोरेंस नाइटेंगल शपथ ग्रहण समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय नर्सिंग स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल मिनी.डी.फ्रांसिस,राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जालोर के प्राचार्य डॉ.पवन ओझा, आरएनए जिलाध्यक्ष शहजाद ख़ान, आरआरएनए के जिलाध्यक्ष मुश्ताक अली, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रमेश गहलोत ने शिरकत की। अतिथियों द्वारा नर्सिंग की जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटेंगल एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलन एवं ईश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य डॉ.पवन ओझा ने कार्यक्रम ने पधारे अतिथियों का अभिनन्दन करते हुए अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि यह दिन दुनिया भर में स्वास्थ्य क्षेत्र में नर्सिंग के योगदान को पहचानने और सम्मान देने के लिए समर्पित है। यह विशेष दिन न केवल आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती मनाता है, बल्कि वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों में नर्सों की अमूल्य भूमिका की याद भी दिलाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय में प्रथम बार स्टूडेंट नर्सेज एसोसिएशन का गठन किया गया।

विज्ञापन

यह संस्था ट्रेन्ड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत काम करती है और इसका उद्देश्य छात्रों को प्रोफेशनल बनाने के साथ-साथ उनमें टीम भावना और नैतिक मूल्यों को विकसित करने के साथ साथ नर्सिंग छात्रों के बीच पेशेवर नैतिकता, नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक स्वास्थ्य गतिविधियों में भागीदारी को बढ़ावा देना हैं । कॉलेज स्तर पर एस.एन.ए आई की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।1929 में स्थापित स्टूडेंट नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसएनएआई) एक राष्ट्रव्यापी नेटवर्क में 1,354 इकाइयाँ और लगभग 3,50,000 सदस्य हैं। मुख्य अतिथि राजकीय नर्सिंग स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल मिनी.डी.फ्रांसिस ने कहा कि सेवा और संवेदना का दूसरा नाम~नर्सिंग हैं। नई संस्था एसएनएआई के गठन पर उन्होंने कहा कि यह संस्था विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और रक्षा प्रतिष्ठानों सहित पूरे देश से भावी नर्सों का प्रतिनिधित्व करते हुए,भविष्य के नर्सिंग प्रोफेशनल को सशक्त बनाने और भारत के स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य को आकार देने के लिए एक गतिशील मंच के रूप में कार्य करती है। आरएनए के जिलाध्यक्ष शहजाद ख़ान ने कहा कि ये संस्थाएं छात्रों में व्यावसायिक नैतिकता विकसित करने में एवं नर्सिंग पेशे के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ छात्रों को समग्र विकास के लिए नेतृत्व क्षमता और प्रभावी संचार कौशल विकसित करने के लिए एवं छात्रों को राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय सम्मेलनों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने और प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं ।

विज्ञापन

इसमें संस्था प्राचार्य टीएनएआई सदस्य डॉ.पवन ओझा ने पदेन अध्यक्ष एवं एसएनए सलाहकार के रूप में, बीएससी नर्सिंग एसएनए चेयरपर्सन के रूप में प्रशिक्षणार्थी दक्ष सुन्देशा,को-चेयरपर्सन वरुण चौहान,महेंद्र सचिव मूमल कंवर,संयुक्त सचिव गणपत कुमावत,कोषाध्यक्ष पल्लवी,सह कोषाध्यक्ष करिश्मा शर्मा सहित विभिन्न कमेटी चेयरपर्सन एवं संयोजक के रूप में मुकेश कुमार, राकेश, महेंद्र कुमार  सुरेंद्र सियाग, ओबाया खान, रोहिताश्व  कविता कुमारी, कविता गेना, सेजल सूरज, रिंकू ,रिया ,जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र की एसएनएआई कार्यकारिणी में चेयरपर्सन भानु प्रताप, को-चेयर पर्सन अमन शर्मा सचिव पूनम बूडानिया, सह सचिव सागर कोषाध्यक्ष मोनिका यादव एवं रजनीश मीणा निर्वाचित हुए।

आरआरएनए के जिलाध्यक्ष मुश्ताक अली एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रमेश गहलोत ने राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय एवं जीएनएमटीसी के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह के दौरान की गयी विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस दुनिया भर की नर्सों के अथक परिश्रम को सम्मान और मान्यता देने का दिन है। वे बीमारों और घायलों को शारीरिक और मानसिक राहत प्रदान करने के लिए अपना समय और ऊर्जा समर्पित करते हैं। वरिष्ठ फैकल्टी मोहनसिंह गुर्जर ने बताया कि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.पवन ओझा द्वारा प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों को लैंप लाइटिंग सेरेमनी के साथ नाइटेंगल शपथ दिलायी गयी। विभिन्न साप्ताहिक गतिविधियों में विजेता रहे प्रशिक्षणार्थियों को भी कार्यक्रम के दौरान पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा कई मनमोहक नृत्य,गायन,नाट्य प्रस्तुतियाँ दी गयी।कार्यक्रम का संचालन फैकल्टी यशवंत पुंशल द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग कॉलेज एवं जीएनटीसी प्राचार्य डॉ.पवन ओझा,नर्सिंग फैकल्टी मोहन सिंह गुर्जर,यशवंत पुंसल, सुरेश गर्ग ,डिंपल गर्ग ,राधेश्याम चिवड़ा ,भूपेन्द्र कुमार ,कमलेश कुमार , विजयलक्ष्मी दवे, दिलीप कुमार ,गोविंद कुमार ,पूजा सहित कई संख्या में स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter