अमृता हाट के माध्यम से महिलाएँ बनेगी आर्थिक रूप से सशक्त-जिला कलक्टर

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Feb 25, 2026 • 6:18 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
अमृता हाट के माध्यम से महिलाएँ बनेगी आर्थिक रूप से सशक्त-जिला कलक्टर
“अमृता हाट के माध्यम से महिलाएँ बनेगी आर्थिक रूप से सशक्त-जिला कलक्टर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
25 Feb 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-collector-visited-amrita-haat-women-empowerment
Copied
अमृता हाट के माध्यम से महिलाएँ बनेगी आर्थिक रूप से सशक्त-जिला कलक्टर
  • जिला कलक्टर ने अमृता हाट का किया अवलोकन

जालोर. जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिला स्वयं सहायता समूह एवं उद्यमी महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने व आर्थिक संबलता प्रदान करने के लिए शहीद भगतसिंह स्टेडियम जालोर में आयोजित अमृत हाट का जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बुधवार को अवलोकन किया। 

विज्ञापन

जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित स्टॉलों का अवलोकन किया तथा महिला समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे हस्तशिल्प एवं अन्य उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि अमृता हाट के माध्यम से महिला वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त बनने में सहायता मिलेगी तथा उनके उत्पादों को व्यापक स्तर पर पहचान मिलेगी। इस अवसर महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक लक्ष्मणसिंह सिलोर, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, विभागीय अधिकारी-कार्मिक एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter