बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें - जिला कलक्टर

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 9, 2025 • 7:12 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें - जिला कलक्टर
“बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें - जिला कलक्टर”
Favicon
Read more on ddthindi.com
9 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/jalore-collector-weekly-review-budget-implementation-flagship-schemes-2025
Copied
बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें - जिला कलक्टर
  • साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

जालोर . जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।  बैठक में जिला कलक्टर ने बजट घोषणा वर्ष 2025-26 एवं बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें। 

उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत जालोर शहर में रिंग रोड निर्माण कार्य, सरनाऊ में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, केशवना-जालोर में घुमंतु-अर्द्धघुमंतु समुदाय के बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण, सांचौर में एग्रो फूड पार्क, जिला मुख्यालय पर बालिका गृह निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों हेतु अटल प्रगति पथ, कस्टमर हायरिंग सेंटर (सहकारी समिति) की स्थापना के संबंध में बिंदुवार चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन

 जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, युवा एवं खेल मामले विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर प्रभावी मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश

जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बैठक के दौरान केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन, लाडो प्रोत्साहन योजना, अमृत 2.0 अभियान, कुसुम योजना, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, पंच गौरव योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

संपर्क पोर्टल पर करें परिवेदनाओं का निस्तारण

जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं को विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था शिविर की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी जनसुनवाई के दौरान जिले के नागरिकों की परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करें।

विज्ञापन

इस अवसर पर उप वन संरक्षक जयदेव सिंह चारण, जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदंबरा परमार, सीएमएचओ डॉ. भेराराम जाणी, जिला रसद अधिकारी आलोक झरवाल सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter