रमीला मेघवाल के नेतृत्व में जालोर कांग्रेस की 51 पदाधिकारियों की जिला कार्यकारिणी गठित, जोशी व कुम्पावत पदों पर हुए रिपीट

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 16, 2026 • 5:05 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
रमीला मेघवाल के नेतृत्व में जालोर कांग्रेस की 51 पदाधिकारियों की जिला कार्यकारिणी गठित, जोशी व कुम्पावत पदों पर हुए रिपीट
“रमीला मेघवाल के नेतृत्व में जालोर कांग्रेस की 51 पदाधिकारियों की जिला कार्यकारिणी गठित, जोशी व कुम्पावत पदों पर हुए रिपीट”
Favicon
Read more on ddthindi.com
16 May 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-congress-district-executive-committee-2026-ramila-meghwal
Copied
रमीला मेघवाल के नेतृत्व में जालोर कांग्रेस की 51 पदाधिकारियों की जिला कार्यकारिणी गठित, जोशी व कुम्पावत पदों पर हुए रिपीट
  • जालोर कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव, 2 प्रवक्ता, 2 सोशल मीडिया प्रभारी, 1 संगठन महासचिव व 1 कोषाध्यक्ष बनाया

जालोर. बड़ी मशक्कत के बाद जालोर कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी शनिवार को घोषित कर दी गई है। जिला अध्यक्ष रमीला मेघवाल के नेतृत्व में 51 पदाधिकारी नियुक्त किये हैं। इसमें संगठन महासचिव पद पर वीरेंद्र जोशी व प्रवक्ता पद पर योगेंद्रसिंह कुम्पावत को रिपीट किया गया है। इस बार कार्यकारिणी में जातीय संतुलन का बेहतर समन्वय बनाने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन

जालोर कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव, 2 प्रवक्ता, 2 सोशल मीडिया प्रभारी, 1 संगठन महासचिव व 1 कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा की अनुमोदना के बाद संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने कार्यकारिणी की सूची जारी की है। 

इन दस जनों को बनाया जिला उपाध्यक्ष

जालोर कांग्रेस की कार्यकारिणी में उमसिंह राठौड़, जुल्फिकार अली भुट्टो, महावीरसिंह, लक्ष्मणसिंह जानी, नरेन्द्रसिंह, वीराराम वघेला, सुरेश सियाक, मांगीलाल प्रजापत, सूरजसिंह व पदमाराम सरगरा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

bolt Latest News

flash_on
भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी व जिला प्रभारी महेंद्र मेघवाल का जालोर में किया भव्य स्वागत
NEW
flash_on
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभद्र बयानबाजी के विरोध में नगर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश
flash_on
सफाई कर्मचारियों के सम्मान के साथ उनके भविष्य को लेकर भी बिशन सिंह सोलंकी ने किया बड़ा वादा
flash_on
कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली
flash_on
जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान
flash_on
 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इन 15 जनों को बनाया जिला महासचिव

कार्यकारिणी में डॉ दिनेशकुमार पुरोहित, भैराराम विश्नोई, अजमत अली सैय्यद, शिवनारायण विश्नोई, रणसिंह परमार, कर्ताराम चौधरी, महेंद्रसिंह चेकला, मदनलाल दहिया, करणवीरसिंह, लक्ष्मी मीणा, मांगीलाल भील, लालसिंह भुण्डवा, बस्तीमल चौहान, महेंद्र दान चारण व जैसाराम राठौड़ को कांग्रेस जिला महासचिव बनाया गया है।

इन बीस जनों को बनाया जिला सचिव

जालोर कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में नरेंद्र कुमार, मरियत, अर्जुन देवासी, शोभा सुंदेशा, इकबाल खान कोतवाल, सूरजपालसिंह, पुष्कर पुरोहित, कालाराम मेघवाल, उकाराम डागला, भैरूसिंह देवड़ा, चुकीदेवी कटारिया, सुरेश चौधरी थांवला, भानुप्रताप पटेल, सुराराम देवासी, नवाब खान, रामाराम चौधरी, बसन्त सुथार, कुशालसिंह राजपुरोहित, रेवंतसिंह गोहिल व दीपाराम मेघवाल को जिला सचिव बनाया गया है।

दो जनों को बनाया सोशल मीडिया प्रभारी

कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में रेवाराम चौहान व महेंद्र सोनगरा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार योगेंद्रसिंह कुम्पावत व पूर्व नगरध्यक्ष रहे रमेश सोलंकी को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं सुल्तान खान को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

उमसिंह का किया डिमोशन

जारी हुई जिला कार्यकारिणी में उमसिंह राठौड़ को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि उमसिंह इससे पहले प्रदेश कार्यकारिणी में महासचिव पद पर थे, इस लिहाज से उमसिंह का डिमोशन (पदावनति) हुई है। दरअसल, वर्ष 2008 की कांग्रेस की गहलोत सरकार के दौरान उमसिंह संगठन के चुनाव में जालोर युवा लोकसभा अध्यक्ष बने थे। इस कारण वर्ष 2013 में उमसिंह को भीनमाल से टिकट थमा दी गई। जहां बुरी हार के कारण पार्टी ने 2018 में टिकट काट दी। वर्ष 2023 में उमसिंह ने आहोर से टिकट के प्रयास किए, लेकिन पार्टी ने सरोज चौधरी को टिकट देकर मैदान में उतारा।

विज्ञापन

बाद में चुनाव के दौरान प्रदेश प्रभारी सुखज़िन्दर सिंह का हस्ताक्षर युक्त एक सिंगल आदेश जारी कर उमसिंह को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी में महासचिव बनाया गया। प्रदेश महासचिव बड़ा होता है, इस पद के पदाधिकारी को किसी जिले का प्रभारी बनाया जाता है, लेकिन चुनाव के बाद उमसिंह को किसी जिले का प्रभारी नहीं बनाया और अब जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इसे एक तरह से संगठनात्मक रूप से पदावनति माना जा रहा है।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter