जेसीसी क्लब के टेस्ट चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में जय श्री श्याम क्रिकेट क्लब विजयी

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 12, 2026 • 5:57 PM  0
खेल
NEWS CARD
Logo
जेसीसी क्लब के टेस्ट चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में जय श्री श्याम क्रिकेट क्लब विजयी
“जेसीसी क्लब के टेस्ट चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में जय श्री श्याम क्रिकेट क्लब विजयी”
Favicon
Read more on ddthindi.com
12 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-jcc-test-championship-2026-shri-shyam-cricket-club-wins-final
Copied
जेसीसी क्लब के टेस्ट चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में जय श्री श्याम क्रिकेट क्लब विजयी

जालोर . जेसीसी क्लब द्वारा आयोजित टेस्ट चैंपियनशिप 2026 आयोजित के फाइनल मुकाबले में टीम श्री श्याम क्रिकेट क्लब ने श्री देवनारायण क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया। जेसीसी क्लब के संस्थापक सदस्य एल.आर. सुंदेशा ने बताया कि जालोर शहर स्थित कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित हुए टेस्ट चैंपियनशिप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम श्री श्याम क्रिकेट क्लब ने श्री देवनारायण क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से पराजित किया। 

विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में टीम श्री श्याम क्रिकेट क्लब ने रमेश पारीक की कप्तानी में श्री देवनारायण क्रिकेट क्लब द्वारा दिए गए निर्धारित 282 रनों के लक्ष्य को 29वें ओवर में 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। उन्होंने बताया कि श्री श्याम क्रिकेट क्लब की तरफ़ से फाइनल मैच में पिंटू सिंह, प्रशांत चौधरी, संजय दहिया, शैलेश शर्मा ने उम्दा प्रदर्शन किया तो वहीं श्री देवनारायण क्रिकेट क्लब की तरफ से कप्तान किशन सिंह, राहुल स्वामी, किरण राजपुरोहित, सोमेश, कुनाल, संजु, सौरव ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। मैच में निर्णायक की भूमिका यशवंत सैनी व याज्ञवेंद्र सिंह ने निभाई तथा स्कोरर अशोक माली रहे।

इस अवसर पर संजय सिद्धावत, दिनेश जांगिड़, मगन प्रजापत, देवराज माली, संजय मीणा, गजेंद्र सिंह भाटी, सुनिल कपूरिया, विक्रम राजपुरोहित, दिनेश कृपलानी, गजेंद्र सुंदेशा, नरपत जोड़, महावीर मीणा, भरत जोधवानी, अरविंद कुमार, भरत सुंदेशा, अनिल सुंदेशा, प्रकाश, भींवजी, संजय राव, हड़मत सिंह, कश्मीर सिंह, बंटी सिंह, सुरेश, आयुष बजाज, नरपत सुंदेशा, अशोक सैन, राहुल सोनी, गोविन्द, दिलीप, पंकज मीना, नरेश सहित क्रिकेट प्रेमी उपस्तिथ रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter