जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी का बड़ा आरोप, बोले- अरावली पर्वतमाला पर कांग्रेस फैला रही है भ्रम

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Dec 29, 2025 • 6:50 PM  0
र
राजनीति
NEWS CARD
Logo
जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी का बड़ा आरोप, बोले- अरावली पर्वतमाला पर कांग्रेस फैला रही है भ्रम
“जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी का बड़ा आरोप, बोले- अरावली पर्वतमाला पर कांग्रेस फैला रही है भ्रम”
Favicon
Read more on ddthindi.com
29 Dec 2025
https://www.ddthindi.com/jalore-mp-lumbaram-chaudhary-accuses-congress-over-aravalli-mining-controversy
Copied
जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी का बड़ा आरोप, बोले- अरावली पर्वतमाला पर कांग्रेस फैला रही है भ्रम

जालोर. जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस द्वारा अरावली पर्वतमाला पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। चौधरी ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा भारत एवम राजस्थान में हो रहे विकास को देखकर कांग्रेस बोखला गई है, जिस कारण अब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा न होने के कारण आये दिन अनर्गल बयान देकर आम जन में भ्रम फैला रही है। चौधरी ने बताया कि कांग्रेस की पुरानी आदत है तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए जनता में भ्रम फैलाना। उन्होंने कहा कि डोटासरा और उनकी टीम ने पहले सीएए और एसआईआर को लेकर जनता को गुमराह किया और अब अरावली के खनन को लेकर भ्रम फैला रहे हैं।चौधरी ने स्पष्ट किया कि सिरोही जालोर मे 90 प्रतिशत पहाड़ वन विभाग के पास है, जिस पर खनन होने का सवाल ही नहीं होता है। सांसद चौधरी ने कहा कि वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने स्पष्ट आदेश किया है कि अरावली पहाड़ियों पर किसी भी तरह का खनन नहीं होगा।

विज्ञापन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अरावली के एक भी पत्थर के नुकसान को बर्दाश्त नहीं करेगी।भाजपा और केंद्र सरकार की मंशा स्पष्ट है कि अरावली संरक्षण क्षेत्र को परिभाषित किया जाए और अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि नई परिभाषा के अनुसार अरावली के 500 मीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र आरक्षित होंगे, जिससे खनन क्षेत्र में कमी आएगी। चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा कि वह अवैध खनन के आरोप केवल कल्पना के आधार पर लगा रही है, जबकि भाजपा ने वन संरक्षण और वृक्षारोपण के कई अभियान चलाए हैं।

bolt Latest News

flash_on
सफाई कर्मचारियों के सम्मान के साथ उनके भविष्य को लेकर भी बिशन सिंह सोलंकी ने किया बड़ा वादा
NEW
flash_on
कांग्रेस नेता आमसिंह ने बावड़ी पंचायत में सरपंच पद की कमान संभाली
flash_on
जालोर जिले की चार पंचायत समितियों में उत्साहपूर्वक हुआ पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान
flash_on
 पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : पर्यवेक्षक ओम प्रकाश जैन ने 12 ग्राम पंचायतों के 54 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
flash_on
गहलोत सरकार में भर्ती रद्द होने से शिक्षक बनने से चूकी शारदा कुमारी राणा अब भैंसवाड़ा हेरिटेज रावला की करोड़पति मालकिन को हराकर बनी सरपंच
flash_on
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : मतदान दल निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करावें- जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter