आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक को अपनाने से सहकारिता आंदोलन को मिल सकेगी नई दिशा - सुनील वीरभान

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 3, 2026 • 5:40 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक को अपनाने से सहकारिता आंदोलन को मिल सकेगी नई दिशा - सुनील वीरभान
“आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक को अपनाने से सहकारिता आंदोलन को मिल सकेगी नई दिशा - सुनील वीरभान”
Favicon
Read more on ddthindi.com
3 Jul 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-nagrik-cooperative-bank-organises-ai-seminar-during-sahkar-saptah
Copied
आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक को अपनाने से सहकारिता आंदोलन को मिल सकेगी नई दिशा - सुनील वीरभान
  • जालोर नागरिक सहकारी बैंक द्वारा सहकार सप्ताह के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक पर विचार गोष्ठी का आयोजन 

जालोर. जालोर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा दिनांक 02 जुलाई 2026, गुरुवार को शाम 5 बजे बैंक प्रधान कार्यालय सभागार में सहकार सप्ताह के उपलक्ष्य में एआई तकनीक पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। ज्ञात रहे कि भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय के गठन क 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 06 जुलाई 2026 तक पूरे देश में ‘‘सहकार सप्ताह‘‘ का आयोजन किया जा रहा हैं। बैंक उपाध्यक्ष ललित कुमार दवे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए एआई तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए विषय की प्रस्तावना प्रस्तुत की गयी। उक्त विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि सुनील वीरभान, उपरजिस्ट्रार, सहकारी समितियां जालोर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष मोहन पाराशर ने की। बैंक अध्यक्ष मोहन पाराशर द्वारा तकनीक से जुड़े अपने विचार और जिज्ञासाएं सामने रखी। उन्होंने बताया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे काम को आसान, सटीक और समय की बचत करने वाला बन रहा है।

पाराशर ने बताया कि जालोर नागरिक सहकारी बैंक द्वारा ग्राहकों को बेहतर ग्राहक सुविधाए प्रदान करने हेतु आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) तकनीक के व्यापक उपयोग हेतु कार्यवाही की जा रही हैं, आने वाले समय में एआई तकनीक आधारित बैंकिंग होगी, जिससे सभी हितधारकोें को अत्यधिक लाभ होगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमानन्द भटट द्वारा विचार गोष्ठी में पधारे बैंक के सदस्यों एवं ग्राहकों को एआई तकनीक के बारे में अवगत करवाया गया। गोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि सुनील वीरभान द्वारा आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक को अपनाकर सहकारिता आंदोलन को एक नई दिशा दी जा सकती है। एआई की मदद से सहकारी कार्यों में पारदर्शिता आएगी, निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी और किसानों व आम सदस्यों तक सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक सटीकता से पहुंचेगा। ग्राहक संगोष्ठी में उम्मेद सुथार, भवरलाल सुथार, मोहनलाल परमार एवं पीएल सोनगरा द्वारा एआई टूल्स और उनके व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गोष्ठी में आए सभी प्रतिभागियों ने इस चर्चा में गहरी रूचि दिखाई।

विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सहकारिता के क्षेत्र में तकनीक के अधिक से अधिक उपयोग का संकल्प लिया गया। ग्राहक संगोष्ठी के दौरान बैंक के आई0टी विभाग से प्रमोद दवे द्वारा प्रोजेक्टर पर एआई तकनीक पर जानकारी प्रदान की गयी। इस कार्यक्रम में सहकारी समितियों के पदाधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों, प्रबुद्व नागरिकों और आम जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें भंवरलाल सुथार, धनराज दवे, पी0एल0सोनगरा, संदीप जोशी, बालकृष्ण शर्मा, गोपाल शर्मा, मोहनलाल परमार, ललित शर्मा, चुन्नीलाल राजपुरोहित, बंसत सोलंकी, कानाराम परमार, दीनदयाल ठाकुर, हसमुख गुप्ता, दलपतसिंह आर्य ने व्यापक सहभागिता दी। अन्त में बैंक के संचालक कान्तिलाल भण्डारी द्वारा सहकार सप्ताह के दौरान गोष्ठी में पधारे सदस्यों एवं ग्राहकों को धन्यवाद दिया गया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter