टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में जालोर जिला राज्य स्तर पर सम्मानित

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में जालोर जिला राज्य स्तर पर सम्मानित
  • जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने प्राप्त किया सम्मान

जालोर. टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जालौर जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर शुक्रवार को राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जालोर जिले को सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला क्षय अधिकारी डॉ. असीम परिहार द्वारा प्राप्त किया गया।

विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भैराराम जाणी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों, आशा सहयोगिनियों एवं जनप्रतिनिधियों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। जिला क्षय अधिकारी डॉ. असीम परिहार ने बताया कि जिले में संचालित इस अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर व्यापक सर्वे, सक्रिय स्क्रीनिंग, समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया गया। साथ ही जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को टीबी के लक्षण, जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया गया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान एवं उपचार पूर्ण कराने के लिए निरंतर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान टीमवर्क और सतत प्रयासों की पहचान है, और आगे भी जिले को पूर्णतः टीबी मुक्त बनाने के लिए इसी तरह कार्य जारी रहेगा। इस उपलब्धि का श्रेय सभी संबंधित कार्मिकों एवं आमजन को दिया है, जिनके सहयोग से यह संभव हो पाया है।