बेटी ने धोया पिता का दाग...पापा को पेपर लीक में एसओजी ने किया था गिरफ्तार, बेटी चंद्रिका ने 10 वीं में बनाए 99 प्रतिशत

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 24, 2026 • 3:19 PM  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
बेटी ने धोया पिता का दाग...पापा को पेपर लीक में एसओजी ने किया था गिरफ्तार, बेटी चंद्रिका ने 10 वीं में बनाए 99 प्रतिशत
“बेटी ने धोया पिता का दाग...पापा को पेपर लीक में एसओजी ने किया था गिरफ्तार, बेटी चंद्रिका ने 10 वीं में बनाए 99 प्रतिशत”
Favicon
Read more on ddthindi.com
24 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-weekly-review-meeting-sampark-portal-complaints-991
Copied
बेटी ने धोया पिता का दाग...पापा को पेपर लीक में एसओजी ने किया था गिरफ्तार, बेटी चंद्रिका ने 10 वीं में बनाए 99 प्रतिशत

जालोर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी किया है।

इसमें कई विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किये, जिसमें जालोर जिले के चितलवाना उपखंड के सिवाड़ा के सनराइज पब्लिक स्कूल की एक छात्रा चंद्रिका विश्नोई ने 99 फीसदी अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया है, चंद्रिका के परावा निवासी पिता गोपाल सारण को वर्ष 2024 में एसओजी पुलिस ने राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया था, उससे पहले गोपाल उपनिरीक्षक पद से बर्खास्त हुआ था।  

पेपर पढ़ाने के आरोप में किया था गिरफ्तार

पेपर लीक प्रकरण के माफिया भूपेंद्र सारण का भाई है गोपाल सारण, इसको एसओजी ने छह अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसने भूपेंद्र सारण से लीक पेपर लिया था। लीक पेपर पढ़कर ये छह अभ्यर्थी पास हो गए और एसआई बन गए थे

क्रूड चोरी में हुआ था बर्खास्त

जानकारी के अनुसार, गोपाल सारण जालौर जिले के चितलवाना के परावा का रहने वाला है। वह एसआई भर्ती-2011 में पास हुआ और 2014 में राजस्थान पुलिस में एसआई के तौर पर उसे पोस्टिंग मिली।

वर्ष 2020 में पाली जिले के बगड़ी थाने में थानाधिकारी था। उस समय लाइन से क्रूड चोरी का मामला उजागर हुआ था। जिसमें गोपाल सारण को बर्खास्त कर दिया गया था।

इनका कहना है...

चंद्रिका बड़ी होनहार प्रतिभाशाली छात्रा है, अच्छी वक्ता के साथ साथ पढ़ाई में भी आगे है। इसने हिंदी में कविता की " छू ले नभ वो अब" नामक किताब भी लिखी है, जो ऑनलाइन उपलब्ध है। चंद्रिका का लक्ष्य वैज्ञानिक बनना है। अब अच्छे अंक लेकर चंद्रिका ने स्कूल का नाम रोशन किया है।

  • रामनिवास मूढ़, प्रिंसिपल, सनराइज पब्लिक स्कूल, सिवाड़ा

-मेरे बेटे भूपेंद्र व गोपाल भी खूब टेलेंटेड थे, गलत संगत के कारण भटक गए, दाग लगा गए, लेकिन मैंने पौती को उचित मार्गदर्शन दिया, चंद्रिका होनहार है इस वजह से अच्छे अंक प्राप्त किये।

  • पाबूराम विश्नोई, चंद्रिका के दादा

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter