मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने खेल सुविधाओं के विकास को लेकर शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम परिसर का किया अवलोकन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 2, 2026 • 7:05 PM  0
ज
जालोर
NEWS CARD
Logo
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने खेल सुविधाओं के विकास को लेकर शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम परिसर का किया अवलोकन
“मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने खेल सुविधाओं के विकास को लेकर शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम परिसर का किया अवलोकन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
2 Jul 2026
https://www.ddthindi.com/jogeshwar-garg-inspects-shah-poonjaji-genaji-stadium-for-sports-infrastructure-development
Copied
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने खेल सुविधाओं के विकास को लेकर शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम परिसर का किया अवलोकन

जालोर . शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम जालोर में खेल सुविधाओं के विकास व खेल गतिविधियों के लिए उन्नत ट्रेक एवं स्पोर्ट्स सुविधाओं के निर्माण को लेकर राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद जयपुर के एईएन तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ अवलोकन करते हुए चर्चा की। 

विज्ञापन

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने स्टेडियम परिसर एवं कॉलेज खेल मैदान में उपलब्ध खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने दोनों को जोड़कर मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किये जाने के निर्देश दिए। स्टेडियम में पैवेलियन निर्माण, अन्तर्राष्ट्रीय खेल मानकों के अनुरूप सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक निर्माण (400 मीटर), फूटबाल-हॉकी मैदान, मार्शल आटर््स व बॉक्सिंग रिंग, मल्टीपरपज इन्डोर हॉल, खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम, स्टेडियम में उच्च क्षमता की फ्लड लाइट व्यवस्था सहित समग्र सौन्दर्यकरण व सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा कर निर्देश दिए।

 उन्होंने कहा कि जिला स्टेडियम में खेल सुविधाओं का विकास होने से जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा तथा राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत कर जालोर जिले व राज्य का नाम रोशन करेंगे, इसके लिए राज्य सरकार, क्रीड़ा परिषद के साथ जिले के भामाशाहों तथा सीएसआर फंड की सहायता ली जाएगी।

bolt Latest News

flash_on
रोटरी क्लब ने तीखी में तीन स्कूलों के विद्यार्थियों का किया सम्मान
NEW
flash_on
पीएमजीएसवाई के तहत जालोर जिले की 284 किलोमीटर की 117 सड़कों के निर्माण के लिए 171 करोड़ रुपए स्वीकृत
flash_on
जालोर जिला न्यायाधीश ने किया खुला बंदी शिविर का निरीक्षण, बंदियों से वार्तालाप की, उपाधीक्षक को दिए आवश्यक निर्देश
flash_on
चार साल में 40 फीसदी काम हो पाया जालोर टाउनहॉल का, सभापति ने निरीक्षण कर गुणवत्ता पर खड़े किए सवाल, जारी करेंगे नोटिस
flash_on
सुंधा माता पहाड़ी पर स्थित रोप-वे में यात्रियों के फंसने की सूचना पर प्रशासन ने की सफल मॉक ड्रिल
flash_on
पानी मूलभूत आवश्यकता है, सुचारू एवं नियमित पेयजल सप्लाई सुनिश्चित की जाए-मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग

सूचना केंद्र में आधुनिक लाइब्रेरी तथा मीडिया गैलरी का किया जाए निर्माण

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सूचना केंद्र में पाठकों के लिए आधुनिक लाइब्रेरी व पत्रकारों के लिए आधुनिक सुविधायुक्त मीडिया गैलरी के निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को प्लान बना कर भिजवाने के लिए निर्देशित किया।

 इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, पीडब्ल्यूडी के एसई रमेश सिंघारिया, एक्सईएन शंकर सुथार, एईएन अनिल शर्मा, क्रीडा परिषद के भागीरथ, नाथू सोलंकी सहित स्थानीय खेलप्रेमी तथा अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter