पैरा लीगल वॉलेन्टियर्स के 27 पदों के लिए 16 जून तक आवेदन आमंत्रित

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 2, 2025 • 7:01 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
पैरा लीगल वॉलेन्टियर्स के 27 पदों के लिए 16 जून तक आवेदन आमंत्रित
“पैरा लीगल वॉलेन्टियर्स के 27 पदों के लिए 16 जून तक आवेदन आमंत्रित”
Favicon
Read more on ddthindi.com
2 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/para-legal-volunteers-recruitment-jalore-2025-apply-by-16-june
Copied
पैरा लीगल वॉलेन्टियर्स के 27 पदों के लिए 16 जून तक आवेदन आमंत्रित

जालोर . जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधि सेवा समितियों के अधीनस्थ प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालयों पर स्थापित ‘‘विधिक सेवा क्लिनिक’’ के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 27 ‘‘पैरा लीगल वॉलेन्टियर्स’’ (अधिकार मित्र) के पदों पर प्रशिक्षण के लिए पैनलिक करने एवं भविष्य में संभावित आवश्यकताओं को देखते हुए 23 अतिरिक्त पैरा लीगल वॉलेन्टियर्स की आरक्षित सूची का पैनल तैयार करने के लिए 16 जून, 2025 तक आवेदन आमंत्रित किये गये है।

विज्ञापन

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में पैरा लीगल वॉलेन्टियर्स के लिए जालोर पंचायत समिति में 7, आहोर व सायला में 1-1, भीनमाल, रानीवाड़ा, सांचौर, चितलवाना व सरनाऊ में 2-2 एवं बागोड़ा व जसवंतपुरा में 4-4 पदों सहित कुल 27 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के लिए आवेदक का राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिन्दी लिखने एवं पढ़ने की अच्छी व व्यापक जानकारी व क्षमता होनी चाहिए। आवेदन पत्र के साथ जन्म प्रमाण पत्र के लिए सैकण्डरी परीक्षा की अंकतालिका अथवा प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रति, दो मूल चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराने नहीं होने चाहिए), आवेदन पत्र पर स्वयं का हस्ताक्षरयुक्त पासपोर्ट साईज फोटो, मूल निवास प्रमाण पत्र, संबंधित पंचायत समिति के ग्राम के निवासी होने के सत्यापन के संबंध में दस्तावेज आधार कार्ड/राशन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/मूल निवास या अन्य कोई समकक्ष प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति व किसी प्रकार का कोई मुकदमा नहीं होने का स्वप्रमाणित शपथ पत्र संलग्न करना होगा।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता जिला मुख्यालय एवं तालुका मुख्यालय पर 16 जून, 2025 तक जिला कार्यालय एवं संबंधित क्षेत्र के तालुका विधिक सेवा समिति भीनमाल, रानीवाड़ा व सांचौर कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा करवा सकते हैं। अपूर्ण आवेदन पत्र अथवा वांछित प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां अथवा आवश्यक प्रमाण पत्रों के संलग्न न होने तथा किसी भी प्रकार की कमी पाये जाने पर आवेदन पत्र को निरस्त कर दिया जायेगा। आवेदकों से प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर योग्य आवेदकों का साक्षात्कार लिया जायेगा, साक्षात्कार में सफल रहे अभ्यर्थियों को पी.एल.वी. का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

विज्ञापन

जालोर न्याय क्षेत्र के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों में से योग्य अभ्यर्थियों को पैरा लीगल वॉलेन्टियर को साक्षात्कार की तिथि एवं स्थान की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित की जायेगी तथा यह सूचना साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, तालुका विधिक सेवा समिति भीनमाल, रानीवाड़ा व सांचौर के कार्यालय के साथ जालोर जिला न्यायालय की विभागीय वेबसाइट https//jalore.dcourts.gov.in पर उपलब्ध करवाई जायेगी।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter