दवाइयां नहीं मिलने पर पेंशनर्स ने जताया आक्रोश, सौंपा ज्ञापन
जालोर. राजस्थान पेंशनर्स समाज के जिला अध्यक्ष धनराज दवे के नेतृत्व में बुधवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पेंशनर को पिछले तीन माह से दवाइयां तथा इलाज नहीं मिलने पर आक्रोश जताते हुए तत्काल राहत देने की मांग की है।

विज्ञापन
ज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान सरकार हेल्थ स्कीम से पिछले 3 माह से दवाइयां व अस्पतालों से इलाज नहीं हो रहा है फार्मा स्टोर कह रहे हैं कि हमारे लाखों रुपए बकाया है। जिस कारण हम दवाई नहीं देंगे। क्योंकि सरकार बकाया राशि जारी नहीं कर रही। पेंशनर्स को दवाईया नहीं मिलने के कारण कई गंभीर रोग से पीड़ित पेशनर्स की स्थिति दिन में दिन खराब हो रही है। कृपया फार्मा स्टोर एवं अस्पतालों का रुका हुआ भुगतान शीघ्र करावें ताकि दवाइयां समय पर मिल सके। और पेंशनर्स को लाभ मिले राहत मिले। इस मौके पर प्रेम सिंह चंपावत, पुख सिंह भाटी, दलपत सिंह आर्य, गोविंद सिंह मंडलावत, उम्मेद सिंह चारण,विवेक प्रसाद दाधीच, मिश्रीमल गर्ग, नारायण सिंह राजपुरोहित, हब्ता राम सुरियाल, मिश्रीमल पूर्व प्रधानाचार्य, अबरार अली, उगम सिंह भाटी, मधुर श्याम गुप्ता, प्रकाश माथुर सहित कई लोग उपस्थित थे।