विभिन्न समस्याओं को लेकर आशापूर्णा कॉलोनीवासियों ने मुख्य सचेतक को सौंपा ज्ञापन
जालोर. शहर की आशापूर्णा कॉलोनी के नागरिकों ने क्षेत्र में व्याप्त बिजली, पेयजल एवं सड़क की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में कॉलोनीवासियों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति, पेयजल की कमी तथा जर्जर सड़कों के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में टूटी सड़कों पर जलभराव होने से आवागमन बाधित हो जाता है, जबकि पेयजल और बिजली की समस्या से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
कॉलोनीवासियों ने मुख्य सचेतक से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने की मांग करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया। इस पर जोगेश्वर गर्ग ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने नगर परिषद के आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित को बुला कर कॉलोनी की समस्याओं से अवगत कराया,आयुक्त ने जल्द ही समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया कॉलोनीवासियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द कार्रवाई कर आशापूर्णा कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं में सुधार सुनिश्चित करेगा।
इस दौरान आशापूर्णा विकास समिति के अध्यक्ष जयसिंह चम्पावत ,भवानीसिंह धांधिया, नंदकिशोर जैथलिया,ज्ञानेश त्रिपाठी, हरिसिंह चारण,गिरवर सिंह भाटी,रविन्द्र माहेश्वरी सहित कॉलोनीवासी मौजूद रहे।