सरगरा समाजबंधुओं ने प्रदर्शन कर गर्भवती खुशबू की मौत के मामले में लापरवाह चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 9, 2025 • 7:05 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
सरगरा समाजबंधुओं ने प्रदर्शन कर गर्भवती खुशबू की मौत के मामले में लापरवाह चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की
“सरगरा समाजबंधुओं ने प्रदर्शन कर गर्भवती खुशबू की मौत के मामले में लापरवाह चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की”
Favicon
Read more on ddthindi.com
9 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/pregnant-woman-death-sargar-community-protest-against-doctor-jalore
Copied
सरगरा समाजबंधुओं ने प्रदर्शन कर गर्भवती खुशबू की मौत के मामले में लापरवाह चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की

जालोर. सरगरा समाज की ओर से सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर पिछले दिनों समाज की गर्भवती महिला खुशबू की मौत के मामले में आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है आपको बता दें कि पिछले दिनों सांथू निवासी खुशबू सरगरा जो की गर्भवती थी, जिन्हें दर्द होने पर जालौर जिला मुख्यालय स्थित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां उपचार के बाद रेफर किया गया, बीच रास्ते में खुशबू की मौत हो गई थी परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण गर्भवती खुशबू की मौत हुई है, घटना के दिन समाज बंधुओ ने धरना प्रदर्शन किया था और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी उसके बाद कार्रवाई नहीं होने पर कुछ दिनों पहले कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर डॉक्टर कमला भारती को एपीओ करने की मांग की गई थी लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने का कारण सोमवार को फिर से समाज बंधु कलेक्ट्रेट के बाहर एकत्रित हुए और डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

समाजबंधु जितेंद्र सरगरा ने बताया कि प्रशासन का कहना है जब तक एफएसएल रिपोर्ट नहीं आती तब तक हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे, समाजबंधुओं ने मांग की है कि कम से कम चिकित्सक को एपीओ तो किया जा सकता है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।

मोटरसाइकिलें खड़ी कर रोड जाम की

बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं ने कार्रवाई नहीं होने को लेकर आक्रोश जताया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य गेट पर पुलिस तैनात हुई थी, इस दौरान युवाओं ने मोटरसाइकिलें खड़ी कर रोड जाम कर दी। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर टेंट में भेजा, तब जाकर शांत हुए और रास्ता खोला, फिर कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में एडीएम राजेश मेवाड़ा, डीएसपी गौतम जैन धरना स्थल पहुंचे और वार्ता की।

विज्ञापन

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter