ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रही राहत, समस्याओं का हो रहा मौके पर समाधान

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 25, 2026 • 6:20 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रही राहत, समस्याओं का हो रहा मौके पर समाधान
“ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रही राहत, समस्याओं का हो रहा मौके पर समाधान”
Favicon
Read more on ddthindi.com
25 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/rural-service-camps-providing-relief-to-citizens-and-resolving-issues-on-the-spot-in-jalore
Copied
ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिल रही राहत, समस्याओं का हो रहा मौके पर समाधान

जालोर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक जिले की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे है। शिविर में प्रातः 9.30 बजे से सायं 6 बजे तक विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।

जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि गुरुवार को जिले की बाकरारोड, भंवरानी, नया मोरसीम, सिराणा, थोबाउ, दोरडा, रानीवाडा कलां, भीमगुड़ा तथा नेनोल ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का संबंधित विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में कृषि, राजस्व विभाग, पंचायतीराज, चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं अन्य राजकीय विभागों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। शिविर के दौरान प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं की सुनवाई कर त्वरित निस्तारण संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है। 

सोमवार को इन ग्राम पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन

निर्धारित कार्यक्रमानुसार 29 जून, सोमवार को जालोर उपखंड की बिबलसर, आहोर की कंवला, बागोड़ा की चैनपुरा, सायला की सुराणा, भीनमाल की भागलसेफ्टा, जसवंतपुरा की पुनगकलां, रानीवाड़ा की कोटड़ा, चितलवाना की खेड़जियाली तथा सांचौर उपखंड की पालड़ी सोलंकियान ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

ग्रामीण सेवा शिविर बना सहारा, मिला निःशुल्क यात्रा अनुमति पत्र का लाभ

ग्रामीण सेवा शिविर में बागोड़ा पंचायत समिति की नया मोरसीम निवासी भीखाराम व छोगाराम को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के निःशुल्क रोडवेज यात्रा अनुमति पत्र हेतु आवेदन की सुविधा मिली। पूर्व में समीप परिवहन विभाग का कार्यालय दूर होने के कारण वे इस लाभ से वंचित थे। शिविर में दस्तावेजों की जांच कर उनका आवेदन स्वीकार किया गया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं।

पुश्तैनी मकान का पट्टा मिलने से मिला मालिकाना हक

जालोर पंचायत समिति की बाकरारोड़ निवासी भंवरी देवी पत्नी वेलाराम के पुश्तैनी आवासीय मकान का पट्टा नहीं होने से उन्हें स्वामित्व सिद्ध करने, बैंक ऋण प्राप्त करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई होती थी।

विज्ञापन

लाभार्थी ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनके पुश्तैनी मकान का पट्टा जारी किया गया। उन्होंने बताया कि अब उन्हें अपने आवास पर वैधानिक अधिकार प्राप्त हो गया है तथा आवश्यकता पड़ने पर वे बैंक से ऋण भी ले सकेंगी। लाभार्थी ने इस सुविधा के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

आवासीय पट्टा मिलने से अब रायमल ले सकेंगे विभिन्न योजनाओं का लाभ

पंचायत समिति रानीवाड़ा की ग्राम पंचायत रानीवाड़ा कलां में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में रायमल पुत्र भीखाराम को स्वामित्व योजना के तहत आवासीय पट्टा प्रदान किया गया। लाभार्थी रायमल ने बताया कि लंबे समय से पट्टे के अभाव में उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने अपनी समस्या शिविर प्रभारी के समक्ष रखी। शिविर प्रभारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए शिविर में संबंधित अधिकारियों से उनकी पात्रता जांच करवाकर आवासीय पट्टा जारी करवाया गया। पट्टा प्राप्त होने पर लाभार्थी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter