बागोड़ा तहसीलदार को सायला तहसीलदार का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा

बागोड़ा तहसीलदार को सायला तहसीलदार का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा

जालोर. जालोर जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के गावंडे ने बुधवार को एक आदेश जारी करते हुए बागोड़ा तहसीलदार रामलाल को सायला तहसीलदार का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इससे पहले सायला की नायब तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी बतौर तहसीलदार अतिरिक्त कार्यभार संभाल रही थीं। हाल ही में आसाणा में एक जमीन खरीद मामले में गड़बड़ी व धोखाधड़ी होने का प्रकरण सामने आने के बाद यहां मामला गरमाया हुआ था।

विज्ञापन

इस मामले में खरीदारों की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इधर पुलिस ने तीन आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन डमी मालिक बनकर आए व्यक्ति की अभी भी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव कर लक्ष्मी चौधरी को मूल पद पर रखा है, जबकि तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार बागोड़ा तहसीलदार को सौंपने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन