अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर दिया गया प्रशिक्षण

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Nov 29, 2022 • 1:44 PM  0
देश
NEWS CARD
Logo
अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर दिया गया प्रशिक्षण
“अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर दिया गया प्रशिक्षण”
Favicon
Read more on ddthindi.com
29 Nov 2022
https://www.ddthindi.com/training-on-health-and-hygiene-given-by-adani-foundation
Copied
अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर दिया गया प्रशिक्षण
अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर दिया गया प्रशिक्षण

अदाणी फाउंडेशन द्वारा अदाणी पॉवर प्लांट में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अदाणी पॉवर प्लांट हेड प्रमोद सक्सेना ने बताया कि अदाणी द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत महिलाओं के लिए संचालित सहज कार्यक्रम के तहत् सेनेटरी पेड्स बनाकर इन्हें गाँव-गाँव में उपलब्ध कराकर किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। साथ ही महिलाओं के साथ मिलकर आजिविका विकास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

शोभा सक्सेना द्वारा उपस्थित सदस्यों को गाँव की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।वर्षा फाटक द्वारा सभी सदस्यों को माहवारी के दौरान सेनेटरी पेड का उपयोग करने की सलाह दी गई।

सीएसआर हेड गोपाल सिंह देवड़ा ने बताया कि क्षेत्र की महिलाओं का एक समूह बनाकर एक किसान उत्पादक संघ का गठन किया गया है, जिसमें 350 से अधिक महिलाएँ जुड़ी हुई हैं। 

परियोजना अधिकारी रामचरण चौधरी ने बताया कि गाँव में सेनेटरी पेड के उपयोग से लाभान्वित महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं द्वारा सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है और आज किशोरी बालिकाएँ और महिलाएँ जागरूक हो रही हैं।

प्रशिक्षक पवित्रा नागर द्वारा खेल के माध्यम से उपस्थित सदस्यों को जागरूक किया गया, साथ ही सेनेटरी पेड के उपयोग एवं इसके फायदों पर प्रकाश डाला गया। 

bolt Latest News

flash_on
भारतीय वायु सेना में वायुसैनिक की स्थायी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
NEW
flash_on
भारत के इस राज्य में ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सरकार दे रही इनाम, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान 
flash_on
LG पर भड़के केजरीवाल, बोले-एलजी हमारे सिर पर बैठ गए है, स्पेलिंग और हैंडराइटिंग की शिकायत कर रहे, वो मेरे हेडमास्टर नहीं
flash_on
पाकिस्तान में आटे के लिए हाहाकार, 140-160 रुपये प्रति किलो तक पहुंची कीमत,  25%  हुई महंगाई दर
flash_on
तमिलनाडु: जल्लीकट्टू खेल में बैल पकड़ते समय 19 घायल, 11 अस्पताल में भर्ती, तीन गांवों में हो रहा खेल का आयोजन
flash_on
सरकार ने एक्सपर्ट को जोशीमठ पर नहीं बोलने की सलाह दी, कांग्रेस ने कहा- डॉन्ट शूट द मेसेंजर

कार्यक्रम के दौरान शाहिना साहू द्वारा ऊर्जा एवं विद्युत के लिए महिलाओं को जागरूक किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अदाणी से दीपक मालवीय, जयदीप चारण, मनीष नंदवाना, आशीष खंडेलवाल और शशिकांत शर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter