डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

जालोर. भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सांचौर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व सांसद देवजी पटेल, भाजपा जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, रेवदर के पूर्व विधायक जगसीराम कोली एवं भाजपा जिला महामंत्री प्रकाशचंद छाजेड़ सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने देशहित को सर्वोपरि मानते हुए राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का कार्य किया। उनके विचार आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।