उर्स में कव्वाली पर झूम उठे जायरीन

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 3, 2026 • 5:54 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
उर्स में कव्वाली पर झूम उठे जायरीन
“उर्स में कव्वाली पर झूम उठे जायरीन”
Favicon
Read more on ddthindi.com
3 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/urs-jalore-qawwali-event-jayrin-sufi-celebration
Copied
उर्स में कव्वाली पर झूम उठे जायरीन

जालोर. शहर के किला शरीफ स्थित हजरत शहीद ख्वाजा मीरा मलिक शाह दातार रहमतुल्ला अल्लेह दरगाह में शव्वाल हिजरी,1447 बरोज गुरुवार को उर्स मुबारक बड़े ही शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। इस मौके पर बाद नमाजे असर निशान व चादर की रस्म अदा की गई। वहीं बाद नमाजे ईशा महफिलें मिलाद शरीफ का नूरानी आयोजन हुआ। जिसमें शहर के तमाम उलेमाओं ने शिरकत कर हुजूर की शान में नाते रसूल व उनके अच्छे अखलाक के बारे में बता कर मज़मे में नूर भर दिया। इसके पश्चात सूफियाना रंग में रंगी 

विज्ञापन

महफिलें क़व्वाली में हिंदुस्तान के मशहूर फनकार कव्वाल नुसरत कादरी कपासन ने बेहतरी कौमी एकता पर कलामात पेश कर उपस्थित जायरीनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही आस्ताना पगड़ीबंध कव्वाल इरफान तुफैल एण्ड पार्टी जोधपुर ने खूबसूरत अंदाज में सूफियाना कलाम पेश कर शमा बांधा।

     उर्स में जिले व उसके आसपास के जायरीनों ने बड़ी तादाद में शिरकत की। दरगाह कमेटी द्वारा उर्स में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर की माकूल व्यवस्था की। दरगाह के अध्यक्ष आसिफ खोखर एवं इंतजामिया कमेटी ने उर्स में आने वाले सभी अकीदतमंदों का खैरमकदम किया। यह उर्स न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि आपसी भाईचारे,प्रेम, सोहार्द एवं कौमी एकता का प्रतीक बनकर हर वर्ष उर्स मुबारक पर समाज को भाईचारे के साथ जोड़ने की मिशाल पेश कर कार्य करता है।

विज्ञापन

    इस मौके पर दरगाह कमेटी अध्यक्ष आसिफ खोखर, नवाब खान सिलावट, मुजावर हुसैन कुरेश, शाकिर अली सैयद, मुस्ताक मेहर माजिद मलिक, जावेद मेवाती, वाजिद अली, अशफाक खान, आदम नाहिद अली, इमरान अली, मोहसिन खान, कलीम नागोरी जालौर के कई मौजूद लोग उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter