यह अभियान भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक मजबूत संकल्प- प्रभारी मंत्री

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
May 25, 2026 • 6:46 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
यह अभियान भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक मजबूत संकल्प- प्रभारी मंत्री
“यह अभियान भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक मजबूत संकल्प- प्रभारी मंत्री”
Favicon
Read more on ddthindi.com
25 May 2026
https://www.ddthindi.com/vande-ganga-jal-sanrakshan-jan-abhiyan-launched-in-jalore-on-ganga-dashami
Copied
यह अभियान भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक मजबूत संकल्प- प्रभारी मंत्री
  • गंगा दशमी पर जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का हुआ शुभारंभ

जालोर . वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ सोमवार को आदर्श अमृत सरोवर, बागोड़ा पर आयोजित श्रमदान तथा दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम के साथ जिले भर में किया गया। अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री के. के. विश्नोई के मुख्य आतिथय में सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन

जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के. के. विश्नोई ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की दूरगामी सोच के फलस्वरूप गंगा दशमी के शुभ अवसर पर आज गत वर्ष की भांति वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान की शुरूआत की गई हैं। यह अभियान केवल एक कार्यक्रम ही नहीं बल्कि भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक मजबूत संकल्प है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘हरियालों राजस्थान’ के तहत जिले भर इस वर्ष में 19 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत राज्य भर में किये गये जल संरक्षण कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण तथा वर्षा जल का संचयन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मिशन हरियालो राजस्थान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाकर जल संरक्षण के साथ ही पर्यावरण का कार्य भी किया जाएगा।

bolt Latest News

flash_on
सभापति की सीट सामान्य होने से पार्षद पद के लिए दोनों दलों से टिकट मांगने की जोर आजमाइश 
NEW
flash_on
आहोर में जल जीवन मिशन के कार्यों में देरी का मुद्दा सदन में गूंजा, विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने नियम 295 के तहत रखा विशेष उल्लेख प्रस्ताव
flash_on
राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
flash_on
जालोर में आरएलपी का संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन, थानसिंह डोली ने संभाली चुनावी कमान
flash_on
सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक गुरु प्रसाद का निलंबन तत्काल वापस हो : शैक्षिक महासंघ
flash_on
जालोर में 2 लाख 51 हजार 300 वंचित पात्रों को मिली खाद्य सुरक्षा- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने की दिशा राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं तथा इस दिशा में स्वच्छ पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नागरिकों से वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और जल संरक्षण के संदेश को ग्राम स्तर तक पहुँचाने का आह्वान किया।  जिले के प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की परंपरा हमारी संस्कृति के अनुरूप हम प्रकृति, वृक्षों एवं जल के महत्व को भलीभांति जानते है, यह हमारी परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा के लिए भागीरथी प्रयास कर जल संरक्षण के लिए प्रभावी प्रबंधन करने की बात कहीं।  कार्यक्रम में जसराज राजपुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के बारें में विस्तार से जानकारी दी तथा इसे राज्य सरकार की मंशा अनुरूप जन आंदोलन बनाने की बात कहीं।

प्रभारी मंत्री ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ, पीपल का पौधा रोप पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के. के. विश्नोई ने उपस्थित जन समूह को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि ‘‘जल है तो कल है, यही मेरा संकल्प है।’’ इस मूल मंत्र को संकल्प रूप मंे अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने पानी बचाने का संकल्प दिलाते हुए सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने बागोड़ा स्थित खेतलाजी तालाब पर पीपल का पौधा रोप पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सोमवार को जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026 के तहत जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, ग्राम पंचायत, ग्राम स्तर पर तथा शहरी क्षेत्रों में जल स्त्रोतों, नदियों, जल संग्रहण ढांचों एवं तालाबों आदि पर स्वच्छता अभियान, श्रमदान, दीप प्रज्जवलन की गतिविधियां आयोजित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, उप वन संरक्षक जयदेवसिंह चारण, जल संसाधन विभाग के एसई विजय बालेसा, तहसीलदार रामलाल, बीडीओ अंकित जीनगर, मदनसिंह बागोड़ा, ठाकराराम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कार्मिक एवं नागरिक उपस्थित रहे।

मंगलवार को जागरूकता के लिये नुक्कड़ नाटकों, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान-2026 का संकल्प, पौधारोपण, सहित अन्य गतिविधियों का होगा आयोजन

26 मई को जागरूकता के लिये नुक्कड़ नाटकों का आयोजन, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान-2026 का संकल्प, नवीन अमृत सरोवर, पूर्ण कार्यों का लोकार्पण, हरियालो राजस्थान के अंतर्गत पौधारोपण, ओरण/चारागाहों में पौधारोपण, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्यों का अवलोकन व नवीन जमीन स्वीकृति, वीबीजी रामजी योजना के तहत जल संरक्षण कार्यों को प्रारंभ किया जाएगा।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter