विश्वकर्मा विकास संस्थान के नवनिर्मित छात्रावास भवन का भव्य उद्घाटन 17 मई को

Devendraraj Suthar
Devendraraj Suthar Editor
May 16, 2026 • 3:39 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
विश्वकर्मा विकास संस्थान के नवनिर्मित छात्रावास भवन का भव्य उद्घाटन 17 मई  को
“विश्वकर्मा विकास संस्थान के नवनिर्मित छात्रावास भवन का भव्य उद्घाटन 17 मई को”
Favicon
Read more on ddthindi.com
16 May 2026
https://www.ddthindi.com/vishwakarma-vikas-sansthan-new-hostel-building-grand-inauguration-jalore
Copied
विश्वकर्मा विकास संस्थान के नवनिर्मित छात्रावास भवन का भव्य उद्घाटन 17 मई  को

जालोर. विश्वकर्मा विकास संस्थान, जालोर की ओर से नव निर्मित छात्रावास भवन के भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन 17 मई 2026, रविवार को किया जाएगा। कार्यक्रम संस्थान के छात्रावास परिसर, आहोर रोड, जालोर में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। 

संस्थान पदाधिकारियों ने बताया कि छात्रावास भवन का निर्माण आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं अनुकूल आवासीय सुविधा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास भवन के लोकार्पण के साथ ही संस्थान परिसर में प्रस्तावित भोजनशाला एवं गेस्ट हाउस का शिलान्यास भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित होगा।

विज्ञापन

समारोह में समाज के कई प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दिनेश जांगिड़ ‘सारंग’, आईआरएस, एडिशनल कमिश्नर कस्टम एवं जीएसटी, नई दिल्ली उपस्थित रहेंगे। वहीं युवा अतिथि के रूप में कृष्ण गोपाल जांगिड़ (आरपीएस), राजीव सुथार (आरएएस), जयेश जांगिड़ (आरएएस), सवाई जांगिड़ (आरएएस) तथा सुरेश सुथार (आरएएस, नवचयनित 2026) कार्यक्रम में भाग लेंगे।

संस्थान ट्रस्ट मंडल का कहना है कि यह छात्रावास केवल एक भवन नहीं, बल्कि समाज के विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक मजबूत प्रयास है। इससे आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी तथा उन्हें बेहतर माहौल उपलब्ध हो सकेगा।

कार्यक्रम को लेकर समाज बंधुओं एवं युवाओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संस्थान की ओर से सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

Devendraraj Suthar Editor

स्वतंत्र लेखक

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter