जालोर जिले में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 73 हजार 365 नागरिकों ने किया योगाभ्यास

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 21, 2026 • 5:32 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
जालोर जिले में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 73 हजार 365 नागरिकों ने किया योगाभ्यास
“जालोर जिले में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 73 हजार 365 नागरिकों ने किया योगाभ्यास”
Favicon
Read more on ddthindi.com
21 Jun 2026
https://www.ddthindi.com/73365-citizens-participated-in-12th-international-yoga-day-in-jalore
Copied
जालोर जिले में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 73 हजार 365 नागरिकों ने किया योगाभ्यास

जालोर. जिले में जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में रविवार को 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग एवं देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा की गरिमामयी उपस्तिथि में जालोर शहर के शाह पूंजाजी गेनाजी खेल स्टेडियम में किया गया।

विज्ञापन

कार्यक्रम के अवसर पर राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सराहनीय प्रयासों द्वारा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर योग को विश्वभर में महत्वपूर्ण स्थान मिला हैं एवं वर्तमान परिदृश्य में योग समग्र स्वास्थ्य एवं मानव कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका हैं, उन्होंने इस अवसर पर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

मुख्य अतिथि देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने कहा कि थीम योगा फॉर हेल्दी एजिंग पर आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से राज्य के नागरिकों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा मिलेगी एवं योग कार्यक्रम के ध्येय वाक्य करो योग, रहो निरोग को भी चरितार्थ रूप प्राप्त होगा।

कार्यक्रम प्रभारी आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ भवानी सिंह राजपुरोहित ने बताया कि योग प्रतिभागियों को योग प्रशिक्षकों डॉ अनीता वर्मा, कैलाश कुमार, रिंकू सुथार, याचना वर्मा द्वारा योग के आसन कपालभाती, वजरासन, ताड़ासन, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, धनुरासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया गया। उन्होंने बताया कि जिलेभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कुल 73 हजार 365 नागरिकों ने योगाभ्यास किया।

ज़िला स्तरीय कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार, ज़िला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, डीएफओ जयदेव सिंह चारण, डूंगरपुर भाजपा प्रभारी डॉ. जोगेन्द्रसिंह राजपुरोहित, जालोर भाजपा अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, महेंद्र मेघवाल, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कार्मिक एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter