महिला समूहों एवं किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कस्टम हायरिंग सेन्टर के लिए कृषि उपकरण वितरित किए

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Mar 25, 2026 • 8:17 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
महिला समूहों एवं किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कस्टम हायरिंग सेन्टर के लिए कृषि उपकरण वितरित किए
“महिला समूहों एवं किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कस्टम हायरिंग सेन्टर के लिए कृषि उपकरण वितरित किए”
Favicon
Read more on ddthindi.com
25 Mar 2026
https://www.ddthindi.com/agriculture-equipment-distribution-custom-hiring-center-jalore
Copied
महिला समूहों एवं किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कस्टम हायरिंग सेन्टर के लिए कृषि उपकरण वितरित किए

जालोर. राजिविका ब्लॉक सायला के प्रगति सीएलएफ (CLF) बिशनगढ़ के अंतर्गत कलस्टर स्तर पर महिला समूहों एवं किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कस्टम हायरिंग सेन्टर के लिए कृषि उपकरण वितरण कार्यक्रम बुधवार को पूर्व सरपंच एवं जिला प्रवक्ता सुरेश राजपुरोहित क़े मुख्य आतिथ्य मे आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल एवं डिस्क प्लाऊ जैसे आधुनिक कृषि उपकरणों का वितरण किया गया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रवक्ता -भारतीय जनता पार्टी जालोर एवं पूर्व सरपंच सायला सुरेश राजपुरोहित उपस्थित रहे। उनके साथ राजिविका जिला प्रबंधक (DM) राकेश कुमार मीणा भी मौजूद रहे। अतिथियों द्वारा सीएलएफ पदाधिकारियों को प्रतीकात्मक रूप से चाबी वितरित कर उपकरणों का हस्तांतरण किया गया।

  पूर्व सरपंच राजपुरोहित ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग से किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी और समय व श्रम की बचत होगी। उन्होंने राजीविका महिला स्वयं सहायता समूहों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डबल इंजन सरकार क़े मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार की पहल आजीविका संवर्धन के तहत की जा रही है, जिससे समूहों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके और कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा मिले।

विज्ञापन

कार्यक्रम में सीएलएफ के पदाधिकारी, अध्यक्ष गौरी देवी सचिव मंजू देवी, कलस्टर मैनेजर इंद्रा कुमारी,ARP प्रदीप गर्ग, IFC anchor विक्रम सिंह भायल, द्रव्यमोहन सिंह सहित महिला समूह सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter