यह थाना अपराधियों के लिए लक्ष्मण रेखा खींचने का काम करेगा-आईजी विकास कुमार

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 7, 2025 • 6:08 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
यह थाना अपराधियों के लिए लक्ष्मण रेखा खींचने का काम करेगा-आईजी विकास कुमार
“यह थाना अपराधियों के लिए लक्ष्मण रेखा खींचने का काम करेगा-आईजी विकास कुमार”
Favicon
Read more on ddthindi.com
7 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/bishangarh-police-station-foundation-ig-vikas-kumar-laxman-rekha-message
Copied
यह थाना अपराधियों के लिए लक्ष्मण रेखा खींचने का काम करेगा-आईजी विकास कुमार
  • बिशनगढ़ थाने के नए भवन का शिलान्यास किया

जालोर. जिले के बिशनगढ़ थाने का अब खुद का भवन होगा, इसको लेकर शनिवार को नए भवन के लिए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित व आईजी जोधपुर रेंज विकास कुमार के हाथों शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईजी विकास कुमार ने कहा कि यह थाना शांति, सदभाव एवं सौहार्द का परिचायक होगा।

उन्होंने कहा कि थाना दो परिस्थितियों में बनाया जाता है। एक अपराध जब काफी तेजी से बेतहाशा बढ़ रहे हो तो उनको नियंत्रित करने के लिए बनाया जाता है जो परिस्थिति यहां कदाचित नहीं है यह शांति, विकासशील और प्रगतिशील लोगों का क्षेत्र है यहां थाने की भूमिका दूसरी है यहां थाने की भूमिका लक्ष्मण रेखा खींचने की है। आईजी ने कहा कि दूर से आने वाले अपराधी है, नशे के सौदागर है जो गलत कार्य करके जमीनों पर कब्जा करने का कारोबार करते हैं, अवैध खनन करने व युवाओं को भ्रमित करने वाले तत्वों के लिए लक्ष्मण रेखा खींच सके यह थाना उनके लिए इस थाने की जरूरत है।

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि नशे की शपथ वो ही दिला सकता है जो नशा नहीं करता, और शपथ की शुरुआत वहां से होनी चाहिए। उन्होंने आईजी के सामने खरे शब्दों में कहा कि अपनों पर सख्ती लागू करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह आम धारणा बनी हुई है कि सिपाही आया है तो कुछ लेकर जाएगा यह धारणा क्यो बनी हालांकि उन्होंने कहा कि सभी इस प्रकार के नहीं होते। उन्होंने कहा कि अब अपराधी काफी समझदार होने के साथ बदल गए हैं तो पुलिस को भी अपनी क्षमता बढ़ानी होगी अपराधी शातिर हो गए हैं, सच बुलवाने के लिए नए तरीके लाने पड़ेंगे।

विज्ञापन

आहोर विधायक छगनसिंह ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विजन है कि जिस कार्य का शिलान्यास किया है उसका इसी कार्यकाल में उद्घाटन भी करेंगे। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हर क्षेत्र में चाहे लॉ एंड ऑर्डर हो या गर्मी में पेयजल की समस्या हो हर क्षेत्र में काम किया जा रहा है। कार्यक्रम के शुरू में एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने बिशनगढ़ थाने के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया।

विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम में उम्मेदाबाद मठाधीश आशा भारती महाराज, मुड़ेश्वर मठ के बद्रीनाथ महाराज, मांडवला मठाधीश, जिला कलेक्टर प्रदीप गावंडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम, पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन, बिशनगढ़ थानाधिकारी निम्बसिंह, भाजपा नेता दीपसिंह धनानी, पुखराज राजपुरोहित, भारताराम डांगरा, उत्तम गर्ग, स्वरूपसिंह बिशनगढ़, गणपतसिंह राव, भंवरसिंह बालावत, लक्ष्मण पटेल, महावीरसिंह पानवा, जोगराज पुरोहित,कल्याण सिंह परिहार समेत कई मौजूद रहे।

महिला कांस्टेबल के हाथों ओपन जिम का कटवाया फीता

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में भामाशाह द्वारा बनवाई गई ओपन जिम का भी उद्घाटन किया गया। इस दौरान आईजी विकास कुमार ने जिम का एक महिला कांस्टेबल के हाथों फीता कटवाया। आईजी ने कहा कि जिम दुबले पतले और मोटे दोनों के लिए फायदेमंद रहेगी, शरीर को फिट रखोगे तो आत्मबल से काम ठीक होगा। इसके अलावा आईजी ने सोशल मीडिया सेल कक्ष का भी उद्घाटन किया गया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter