पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रही भाजपा सरकार - रमीला मेघवाल

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 1, 2026 • 6:17 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रही भाजपा सरकार - रमीला मेघवाल
“पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रही भाजपा सरकार - रमीला मेघवाल”
Favicon
Read more on ddthindi.com
1 Apr 2026
https://www.ddthindi.com/congress-meeting-jalore-sangathan-badhao-loktantra-bachao-abhiyan
Copied
पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रही भाजपा सरकार - रमीला मेघवाल

जालोर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक एवम नगर कांग्रेस जालोर की संयुक्त बेठक आज 01 अप्रेल 2026 बुधवार सुबह 11.00 बजे जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल की अध्यक्षता में राजीव गांधी भवन जालोर में आयोजित हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। भाजपा के इस लोकतंत्र विरोधी रवैये जिसके तहत् भाजपा की सरकार द्वारा पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्थाओं में दमनकारी नीति अपनाते हुये प्रशासक नियुक्त किये गये हैं, के विरोध में तथा आम जनता को अवगत कराने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान दिनांक 01 अप्रेल, 2026 से प्रारम्भ किया जा रहा है। अभियान के तहत् जालोर जिले के समस्त वार्ड, ग्राम पंचायत, ब्लॉक तथा जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक आयोजित कर जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने समस्त काँग्रेसजन से इस अभियान के तहत गांव गांव ढाणी ढाणी तक भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करने की अपील की। बैठक को सम्बोधित करते हुए पुर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि यहअभियान जो सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा एवं मज़बूती का संकल्प है। संवैधानिक प्रावधानों की धज्जियां उड़ाकर भाजपा सरकार बार-बार पंचायत और निकाय चुनाव टाल रही है।यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिये घातक है।

विज्ञापन

बेठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर चुनावों को टालने का प्रयास कर रही हैं।उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें, भाजपा सरकार की असलियत को उजागर करें और जनता के अधिकारों की बात करें। साथ ही, पंचायत व वार्ड स्तर पर सक्रिय व समर्पित कांग्रेसजनों को जोड़कर पार्टी को मजबूत करें। पंचायत एवं वार्ड कांग्रेस की कार्यकारिणियों के गठन से धरातल पर संगठन और अधिक सशक्त बनाएं।

विज्ञापन

बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगराध्यक्ष मुमताज अली, एससी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी, पुणे खान,भरत मेघवाल, किशनाराम चौधरी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया। बैठक में नवनियुक्त जालोर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष किशनाराम चौधरी एवम बाकरा मंडल अध्यक्ष भरत मेघवाल का स्वागत सत्कार किया गया। बेठक समाप्ति के पश्चात समस्त कांग्रेसजनों ने जालोर शहर की सीवरेज, सड़कों सहित विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण हेतु अतिरिक्त जिला कलेक्टर जालोर को एक ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगराध्यक्ष मुमताज अली, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, एस सी जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग,ओबीसी जिलाध्यक्ष सी एल गहलोत, मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी, पीर सिंह मालपुरा, पुने खान,भरत मेघवाल, किशनाराम चौधरी, गीता श्री मेघवाल, कामिनी शर्मा, बसंत सुथार,लक्ष्मण सिंह सांखला, सुरेश मेघवाल, शीला चौधरी, मांगीलाल गर्ग,मदन आब्रा,महेंद्र सोनगरा, जोगाराम सरगरा, बंशीलाल माली,उम्मेद सिंह चारण, मिश्रीमल गहलोत,फूसाराम माली,सुरेश गर्ग, कृष्ण कुमार वनिका, भरत सुथार,अयूब शेख,पुखराज माली,इकबाल खान, हामिद खान नागोरी, कमल सिंह बालावत, फकरुद्दीन मेहर, ओमप्रकाश चौधरी, कपूराराम परिहार,जुजाराम ,बाबुलाल नरसाना मदन सिंह ,पोकाराम मीणा,करनाराम तिखी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter