एलाना में दो मौत प्रकरणों का पर्दाफाश, भाई की हत्या के आरोप में भाई गिरफ्तार

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Feb 18, 2026 • 8:23 PM  0
अ
अपराध
NEWS CARD
Logo
एलाना में दो मौत प्रकरणों का पर्दाफाश, भाई की हत्या के आरोप में भाई गिरफ्तार
“एलाना में दो मौत प्रकरणों का पर्दाफाश, भाई की हत्या के आरोप में भाई गिरफ्तार”
Favicon
Read more on ddthindi.com
18 Feb 2026
https://www.ddthindi.com/elana-double-murder-case-brother-arrested-for-killing-brother-jalore
Copied
एलाना में दो मौत प्रकरणों का पर्दाफाश, भाई की हत्या के आरोप में भाई गिरफ्तार

जालोर. जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के एलाना में कुछ दिनों अलग अलग दो मौत प्रकरणों का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। इसमें एक भाई की हत्या के आरोप में भाई को ही गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह इंदौलिया ने बताया कि पहले प्रकरण में 01 जनवरी 2026 को खेकाराम भील ने बिशनगढ़ थाने में रिपोर्ट पेश की कि उसने एलाना निवासी मांगीलाल एंव तेजाराम चौधरी के ऐलाना गांव मे खेत को भावली (काश्तकारी) पर लिया हुआ था, जहां से उसका पुत्र बुटाराम 21 दिसम्बर 2025 गायब हो गया था, बाद में बुटाराम का शव 28 दिसम्बर 2025 को तेलवाडा सरहद में मिला था। खेकाराम भील ने मांगीलाल चौधरी एंव उसके भाई तेजाराम चौधरी के पर बुटाराम की हत्या का शक जाहिर किया। समाजबंधुओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन 

इसी प्रकार दूसरे प्रकरण में 27 जनवरी 2026 मांगीलाल चौधरी एंव तेजाराम चौधरी के ठेके पर लिये हुए जुगराज जैन के बेरे पर तेजाराम चौधरी का शव मिला एवं जिसके सिर, हाथ एंव पाँव पर गंभीर चोट के निशान थे, घटनाक्रम के सम्बंध में मृतक तेजाराम के पुत्र जेताराम द्वारा बुटाराम के पिता खेकाराम एंव अन्य परिजनों पर शक जाहिर करते हुए प्रकरण दर्ज करवाया था। इन दोनों प्रकरणों में पुलिस ने गम्भीर तकनीकी रूप से तथ्य जुटाकर मृतक बुटाराम एंव तेजाराम के परिजनो से घटना के रोज की गतिविधियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की तो मांगीलाल चौधरी के संदिग्ध होने पर उसको दस्तयाब कर गहन पूछताछ की गई। इस पर मांगीलाल ने अपने भाई तेजाराम चौधरी की उलटी कुल्हाड़ी से चोट मार हत्या करना स्वीकार किया।

साक्ष्य मिटाने के किये प्रयास

bolt Latest News

flash_on
जोधपुर एटीएस ने रानीवाड़ा में भारी मात्रा में 27204 नशीली टेबलेट्स जब्त कर डॉक्टर समेत 6 को गिरफ्तार किया
NEW
flash_on
वाई-फाई को भी बनाएं सुरक्षित, वरना हैकर की पहुंच आपके घर तक
flash_on
दांतीवास पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला, एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया
flash_on
अज्ञात मोबाइल नम्बरों से बालिकाओं को परेशान करने के आरोप में सांचौर कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पांच युवकों को दस्तयाब किया
flash_on
डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस एससी विभाग ने जताया आक्रोश, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही

पुलिस ने बताया कि आरोपी मांगीलाल व उसके भाई तेजाराम चौधरी ने गांव ऐलाना में गणपतसिंह राजपूत एवं जुगराज जैन के बेरे ठेके पर लिए हुए थे तथा चोथी पांती में मृतक बुटाराम भील को खेत काश्त पर दिये हुए थे, मांगीलाल एंव तेजाराम ने खेत मे पशुओं से फसल की सुरक्षा हेतु हेवी करंट वाले तार लगाये हुए थे, 21 दिसम्बर 2025 को बुटाराम इन्ही तारों के टच होने से उसकी मृत्यु हो गई। तब इस बात को छुपाने के एंव सबुत नष्ट करने के उद्देश्य से मृतक बुटाराम की लाश को तेजाराम एंव मांगीलाल दोनों ने उसी रात्री को अपनी गाडी में डालकर तेलवाडा के जंगल में फेंककर आ गये। कुछ दिन बाद बुटाराम के परिजनो द्वारा मांगीलाल एंव तेजाराम के विरूद्व बुटाराम हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया।

विज्ञापन 

इस प्रकरण में पुलिस द्वारा मांगीलाल एंव तेजाराम दोनों का नार्को टेस्ट करवाने हेतु न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था बुटाराम के परिवार एंव मांगीलाल वगैरा के आपस में विवाद भी हो गया था, मांगीलाल को यह शक था कि नार्को टेस्ट में तेजाराम बुटाराम वाली पुरी बात बता देगा, इस कारण मांगीलाल ने तेजाराम की हत्या करने का मन बनाया एंव मौका पाकर 26 जनवरी 2026 को शाम को उल्टी कुल्हाडी से तेजाराम के सिर, हाथ एंव पांव पर गंभीर चोटे मारकर उसकी हत्या कर दी, तथा इस घटना का आरोप बुटाराम के पिता एंव भाइयों पर लगा दिया। आरोपी मांगीलाल ने पहले भी अपने सगे साले की हत्या की हुई है, जिसमें आरोपी 05 साल जेल में रह चुका है।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Popular Posts

1
जालोर : जिला परिषद के 43 वार्डों और 14 पंचायत समितियों की हुई लॉटरी, जानिए, कौनसी सीट हुई आरक्षित
2
जालोर में बहुमत से सात कदम दूर भाजपा ने सभापति पद के लिए जयसिंह को दिया मौका, कांग्रेस में आपसी कलह आई सामने, बंशीलाल बने उम्मीदवार
3
जालोर नगरपरिषद चुनाव : भाजपा ने पूर्व सभापति व उप सभापति के टिकट काटे, कांग्रेस ने पिछली बार हारे हुए 8 प्रत्याशियों को फिर से मौका दिया, 
4
मोदी लहर में पिटी कांग्रेस को बारह साल बाद जालोर जिला मुख्यालय पर किसी इकाई में मिला पद, यही एकता आगामी चुनाव में बन सकती है जड़ी बूटी
5
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में 'शून्य' साबित हो रही सवाई माधोपुर की टीमें, छात्र-छात्राओं की दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter