अनास नदी के व्यर्थ बहकर जा रहे अधिशेष जल को कृत्रिम जलाशय बनाकर फीडर नहर के माध्यम से सोम कमला अम्बा तक अपवर्तन हेतु 5 हजार 900 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए डीपीआर की घोषणा जालोर के लिए बड़ी सौगात - जोगेश्वर गर्ग

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Feb 15, 2026 • 4:48 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
अनास नदी के व्यर्थ बहकर जा रहे अधिशेष जल को कृत्रिम जलाशय बनाकर फीडर नहर के माध्यम से सोम कमला अम्बा तक अपवर्तन हेतु 5 हजार 900 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए डीपीआर की घोषणा जालोर के लिए बड़ी सौगात - जोगेश्वर गर्ग
“अनास नदी के व्यर्थ बहकर जा रहे अधिशेष जल को कृत्रिम जलाशय बनाकर फीडर नहर के माध्यम से सोम कमला अम्बा तक अपवर्तन हेतु 5 हजार 900 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए डीपीआर की घोषणा जालोर के लिए बड़ी सौगात - जोगेश्वर गर्ग”
Favicon
Read more on ddthindi.com
15 Feb 2026
https://www.ddthindi.com/dpr-announced-for-anas-river-surplus-water-project-worth-5900-crore-in-rajasthan-budget-2026
Copied
अनास नदी के व्यर्थ बहकर जा रहे अधिशेष जल को कृत्रिम जलाशय बनाकर फीडर नहर के माध्यम से सोम कमला अम्बा तक अपवर्तन हेतु 5 हजार 900 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए डीपीआर की घोषणा जालोर के लिए बड़ी सौगात - जोगेश्वर गर्ग
  • राज्य बजट 2026-27 पर मुख्य सचेतक एवं आहोर विधायक ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित

जालोर. राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जालोर जिला कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य बजट 2026-27 की प्रमुख विशेषताओं एवं जालोर जिले को मिली महत्वपूर्ण घोषणाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति सरकार के कर्तव्यों का दस्तावेज है, जो महिला, युवा, किसान, मजदूर एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित है।

विज्ञापन

मुख्य सचेतक ने बताया कि 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपये के आकार वाला यह बजट वर्ष 2023-24 की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है। यह आधारभूत विकास, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, ऊर्जा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, सुशासन एवं हरित विकास जैसे 10 प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। 

उन्होनें कहा कि बजट 2026-27 अवसंरचना का विस्तार, नागरिक सुविधाओं से गुणवत्तायुक्त जीवन स्तर में वृद्धि, औद्योगिक विकास एवं निवेश को प्रोत्साहन, मानव संसाधन का सशक्तीकरण, सुदृढ़ सामाजिक सुरक्षा प्रणाली, पर्यटन, कला एवं सांस्कृतिक धरोहर, सुशासन एवं डिजिटल परिवर्तन, कृषि विकास एवं किसानों का कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी, हरित विकास एवं पर्यावरणीय सततता और 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मजबूत स्तम्भों पर आधारित है। 

जालोर को मिली विकास की सौगातें

भागली सिंधलान से चितहरणी, कुआबेर से झरडाजी बाडमेर सीमा तक, तडवा से हल्देश्वर महादेव मंदिर, धनानी से शीतला माता मंदिर तक सड़क निर्माण, 33/11 केवी जीएसएस निर्माण कार्य उनडी (सायला), जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर और जालोर को शामिल करते हुए ‘थार सांस्कृतिक सर्किट’ बनाये जाने की घोषणा, जालोर जिला कारागृह में आधुनिक मुलाकात कक्षों का निर्माण, अनार मण्डी जीवाणा में मूलभूत सुविधाओं का निर्माण, आलवाड़ा में पशु चिकित्सा उपकेन्द्र, जालोर में हेचरिज एवं Processing Unit की सुविधायुक्त के क्लस्टर महिला शक्ति पोल्ट्री समूह के माध्यम से स्थापित, जालोर व सांचोर शहरों में जलापूर्ति अंतराल को सतत रूप से कम किये जाने हेतु स्रोत निर्माण, उच्च/स्वच्छ जलाशय, पम्प लाइन सम्बन्धी कार्य करवाये जायेगें।

विज्ञापन

इसी प्रकार आहोर में छीपरवाड़ा से मेडाउपरला-डूडसी प्याउ बागरा व चांदराई से पांचोटा-तरवाड़ा-मुलेवा-बिशनगढ़-निंबला तक सड़क निर्माण, आहोर खेल स्टेडियम का निर्माण, बावरला बांध एवं नहरों के जीर्णोद्धार कार्य, रानीवाडा में पुलिया व सड़क निर्माण, वन्यजीव अभयारण्य माउंट आबू-सिरोही एवं सुंधामाता संरक्षित क्षेत्र में पाये जाने वाले भालू के संरक्षण, सांचोर-रानीवाड़ा-मण्डार-आबू सड़क निर्माण कार्य, डबाल से तलावियानाडी गोगाजी मन्दिर तक सड़क कार्य, सांचौर नगर पालिका में STP कार्य, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय सांचौर की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन

साथ ही अतिरिक्त जल की उपलब्धता के लिए नर्मदा नहर परियोजना सांचौर में मानसून अवधि में जल संचयन एवं भंडारण क्षमता बढ़ाने एवं उपयोग की संभावना के अध्ययन तथा रिजर्वायर विकसित करने हेतु डीपीआर, सांचौर में वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर हेतु विकास कार्य, मानसून अवधि में अनास नदी के व्यर्थ बहकर जा रहे अधिशेष जल को कृत्रिम जलाशय बनाकर फीडर नहर के माध्यम से सोम कमला अम्बा तक अपवर्तन हेतु 5 हजार 900 करोड़ रुपये की परियोजना के कार्य तथा परियोजना का विस्तार करते हुए जालोर जिले में जल संचयन एवं भंडारण क्षमता व उपयोग की संभावना का अध्ययन तथा रिजर्वायर विकसित करने हेतु डीपीआर बनाई जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न राज्य स्तरीय घोषणाओं को भी जालोर जिले को लाभ मिलेगा। प्रेस वार्ता के अवसर पर आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, पुखराज विराणा, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया सहित मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter