आयकर विभाग ने तमिलनाडु में दो व्यापार समूहों की तलाशी ली

तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं। इन साक्ष्यों की प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि ये दोनों समूह पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के खातों में फर्जी खरीद और खर्च का दावा करके अपनी कर योग्य आय को कम करके दिखा रहे हैं।

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 12, 2022 • 10:33 PM  0
देश
NEWS CARD
Logo
आयकर विभाग ने तमिलनाडु में दो व्यापार समूहों की तलाशी ली
“आयकर विभाग ने तमिलनाडु में दो व्यापार समूहों की तलाशी ली”
Favicon
Read more on ddthindi.com
12 Jul 2022
https://www.ddthindi.com/income-tax-department-searches-two-business-groups-in-tamil-nadu
Copied
आयकर विभाग ने तमिलनाडु में दो व्यापार समूहों की तलाशी ली
Image Source: India.com

आयकर विभाग ने 06.07.2022 को सिविल निर्माण, रियल एस्टेट, विज्ञापन आदि के कारोबार से जुड़े तमिलनाडु के दो व्यापार समूहों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै स्थित 40 से अधिक परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया।

तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं। इन साक्ष्यों की प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि ये दोनों समूह पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के खातों में फर्जी खरीद और खर्च का दावा करके अपनी कर योग्य आय को कम करके दिखा रहे हैं।

एक समूह के मामले में, यह पाया गया है कि इन फर्जी खरीद आदि के लिए किए गए भुगतान समूह द्वारा नकद में वापस प्राप्त किए गए थे। इसके अलावा, संयुक्त उद्यमों में मुनाफे के बंटवारे के कारण भारी आय को छिपाने का संकेत देने वाले साक्ष्य पाए गए हैं, जिन्हें नियमित लेखा पुस्तकों में दिखाया नहीं गया है।

दूसरे समूह के मामले में, यह पाया गया है कि समूह ने कई फर्जी संस्थाएं बनाई थीं, जिनका इस्तेमाल फर्जी खरीद और उप-अनुबंध खर्चों का दावा करने के लिए किया जा रहा था। इस तरह के बेहिसाब और फर्जी लेनदेन के संबंध में दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड रखने के लिए समूह द्वारा बनाए गए गुप्त ठिकाने भी तलाशी दल द्वारा दूंढ़ लिए गए थे। समूह की कुछ संस्थाओं के खातों में फर्जी पूंजी और ऋण देनदारियों के साक्ष्य भी मिले हैं।

अब तक की तलाशी के आधार पर समूहों की अघोषित आय 500 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है।

bolt Latest News

flash_on
भारतीय वायु सेना में वायुसैनिक की स्थायी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
NEW
flash_on
भारत के इस राज्य में ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सरकार दे रही इनाम, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान 
flash_on
LG पर भड़के केजरीवाल, बोले-एलजी हमारे सिर पर बैठ गए है, स्पेलिंग और हैंडराइटिंग की शिकायत कर रहे, वो मेरे हेडमास्टर नहीं
flash_on
पाकिस्तान में आटे के लिए हाहाकार, 140-160 रुपये प्रति किलो तक पहुंची कीमत,  25%  हुई महंगाई दर
flash_on
तमिलनाडु: जल्लीकट्टू खेल में बैल पकड़ते समय 19 घायल, 11 अस्पताल में भर्ती, तीन गांवों में हो रहा खेल का आयोजन
flash_on
सरकार ने एक्सपर्ट को जोशीमठ पर नहीं बोलने की सलाह दी, कांग्रेस ने कहा- डॉन्ट शूट द मेसेंजर

आगे की जांच जारी है।         

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter