होली को लेकर प्रशासन सख्त, मावा व मिठाइयों के नमूने लिए गए

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Feb 26, 2026 • 6:38 PM  0
स
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
होली को लेकर प्रशासन सख्त, मावा व मिठाइयों के नमूने लिए गए
“होली को लेकर प्रशासन सख्त, मावा व मिठाइयों के नमूने लिए गए”
Favicon
Read more on ddthindi.com
26 Feb 2026
https://www.ddthindi.com/holi-food-safety-samples-mawa-sweets-jalore
Copied
होली को लेकर प्रशासन सख्त, मावा व मिठाइयों के नमूने लिए गए

जालोर. होली के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा खाद्य सुरक्षा दल द्वारा विशेष अभियान चला कर सैंपलिंग की जा रही है।

विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ भैराराम जाणी ने बताया कि होली के अवसर पर मिठाइयों, मावा, घी, रंगीन मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले भर में मिठाई की दुकानों एवं थोक विक्रेताओं पर सघन निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं।

bolt Latest News

flash_on
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
NEW
flash_on
जालोर जिले में 3 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
flash_on
पहली डिलीवरी सीजेरियन से, दूसरी बार मातृ-शिशु केंद्र जालोर में हुआ सामान्य प्रसव
flash_on
गंभीर जटिलताओं और पूर्व में ऑपरेशन के बावजूद एमसीएच जालोर में सफल सामान्य प्रसव, चिकित्सकीय टीम ने दिखाई कुशलता
flash_on
जालोर एमसीएच में कुशल चिकित्सकीय प्रबंधन से जटिल प्रसव हुआ सामान्य, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
flash_on
टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 के पोस्टर का विमोचन, 60 दिवसीय अभियान के माध्यम से युवाओं को तम्बाकू मुक्त जीवन के लिए किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन

इसी संदर्भ में खाद्य सुरक्षा दल द्वारा गुरुवार को जालौर शहर में गुप्ता स्वीट्स एंड जलपान गृह से मीठा मावा, गायत्री स्वीट होम से रसगुल्ला ओर मीठा मावा, लहरिया स्वीट एंड केटर्स से कलाकंद के नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया गया है, जांच रिपोर्ट में मिलावट या मानकों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा दल द्वारा मिठाई विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, ढंके हुए खाद्य पदार्थ ही विक्रय करें तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही सामग्री का उपयोग करें। आमजन से भी अपील की गई है कि वे खुली एवं संदिग्ध खाद्य सामग्री खरीदने से बचें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग को करें।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter