धूंबड़िया से सिवाना में चाय की दुकान खोलने गए हरजीराम को नशे की लत लगी तो कर डाली डोडा पोस्त की खेती, पुलिस ने डोडा के 2428 पौधे बरामद कर किया गिरफ्तार

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Feb 21, 2026 • 5:32 PM  0
अपराध
NEWS CARD
Logo
धूंबड़िया से सिवाना में चाय की दुकान खोलने गए हरजीराम को नशे की लत लगी तो कर डाली डोडा पोस्त की खेती, पुलिस ने डोडा के 2428 पौधे बरामद कर किया गिरफ्तार
“धूंबड़िया से सिवाना में चाय की दुकान खोलने गए हरजीराम को नशे की लत लगी तो कर डाली डोडा पोस्त की खेती, पुलिस ने डोडा के 2428 पौधे बरामद कर किया गिरफ्तार”
Favicon
Read more on ddthindi.com
21 Feb 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-bagoda-doda-post-cultivation-arrest-harjiram-mali
Copied
धूंबड़िया से सिवाना में चाय की दुकान खोलने गए हरजीराम को नशे की लत लगी तो कर डाली डोडा पोस्त की खेती, पुलिस ने डोडा के 2428 पौधे बरामद कर किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने बरामद पौधों की कीमत करीब सवा करोड़ रुपए आंकी

जालोर. जालोर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र के मालियों की ढाणी धुंबड़िया निवासी हरजीराम माली को पुलिस ने कांखी (सिवाना) से गिरफ्तार किया है। पुलिस की एएनटीएफ टीम की ओर से 'ऑपरेशन शस्य विषम' के तहत शनिवार को यह कार्यवाही की गई है।

विज्ञापन

एटीएस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि हरजीराम माली अपने गांव से सिवाना इलाके में चाय की दुकान खोलने गया था। वहां चाय की थडियों पर बैठते-बैठते स्वयं को अफीम व डोडा पोस्त के नशे लत लग गई। इस पर पहले स्वयं खुराक के रूप में अफीम के दलदल में फंसा और बाद में इस व्यापार में समृद्धि तलाशने की नीयत जगी। इस कारण कुछ पैसों का जुगाड़ कर पहले एक जमीन खरीदी, फिर इंटरनेट पर अफीम की खेती का तरीका सीखा। फिर डोडा की खेती कर डाली।

पुलिस को संदिग्ध लगने पर सुराग तलाशे

पुलिस को हरजीराम की हरकतें संदिग्ध लगी तो सुराग तलाशने शुरू किए, कई महीनों की मेहनत के बाद सुराग ढूंढती पुलिस मौके पर पहुंची तो एक बड़े घर के पीछे पूरी सफेद चादर का पर्दा दिखा। चादर हटाकर देखा तो सब्जियों, बजरी व अरंडी के पौधों के बीच डोडा की खेती की हुई मिली। करीब 2600 वर्ग मीटर की जमीन पर डोडा के 2428 पौधे लगाए हुए मिले। जिन्हें पुलिस ने उखेड़कर बरामद कर लिया।

bolt Latest News

flash_on
अज्ञात मोबाइल नम्बरों से बालिकाओं को परेशान करने के आरोप में सांचौर कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पांच युवकों को दस्तयाब किया
NEW
flash_on
डांगावास हत्याकांड में सभी आरोपियों के बरी होने पर कांग्रेस एससी विभाग ने जताया आक्रोश, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
flash_on
उथमण टोल पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध एसीबी की कार्यवाही
flash_on
ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी, सांचौर पुलिस ने 550 कार्टन अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त किया
flash_on
मोदरा डबल मर्डर केस : राजस्थान हाईकोर्ट ने हत्या मामले में फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदला
flash_on
एसीबी जालोर द्वारा 12 वर्ष पुराने नगर परिषद सिरोही से संबंधित प्रकरण में 10 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इन पौधों से फसल कुछ दिनों बाद पककर तैयार होने वाली थी, इन पौधों से करीब 20.8 किलोग्राम अफीम दूध व 1.50 क्विंटल डोडा पोस्त निकल सकता था, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए के बराबर है। 

कई सालों से कर रहा था जहरीली खेती

आरोपी हरजीराम करीब 10 साल से डोडा पोस्त के सेवन का आदी है, आरोपी के खिलाफ पूर्व मे भी अवैध मादक पदार्थ तस्करी के कई मुकदमें दर्ज है। डोडा पोस्त के सेवन का आदी होने व तस्करी कर बड़ा मुनाफा के लालच में स्वयं खेती करने का सोचा ताकि अन्य लोगों से खरीदना नहीं पड़े। इस कारण डोडा की खेती शुरू कर दी।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter