खेल खेलो नशा छोड़ो थीम पर जिकोन जालोर क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन फर्स्ट का आगाज

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Feb 17, 2026 • 8:19 PM  0
खेल
NEWS CARD
Logo
खेल खेलो नशा छोड़ो थीम पर जिकोन जालोर क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन फर्स्ट का आगाज
“खेल खेलो नशा छोड़ो थीम पर जिकोन जालोर क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन फर्स्ट का आगाज”
Favicon
Read more on ddthindi.com
17 Feb 2026
https://www.ddthindi.com/jicon-jalore-cricket-premier-league-2026-launched-with-play-sports-quit-drugs-theme
Copied
खेल खेलो नशा छोड़ो थीम पर जिकोन जालोर क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन फर्स्ट का आगाज

जालोर. खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने व नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों में खेलकूद के प्रति जागरूकता के मद्देनजर राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय जालोर द्वारा शाह पुंजाजी गेनाजी स्टेडियम ग्राउंड पर जिकोन जालोर क्रिकेट प्रीमियर लीग~2026 सीजन फर्स्ट का विधिवत आगाज किया गया । ‘खेल खेलो-नशा छोड़ो’की थीम पर आधारित आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट में महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों की चार बैच की टीमों को सुपीरियर इलेवन ,ब्लैक पैंथर ,राइजिंग स्टार इलेवन व रॉयल स्ट्राइकर्स में बांटकर मैचो का आयोजन किया गया ,जिसमें दो दिवस तक सभी टीम के बीच मैच मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.वेद प्रकाश मीणा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पवन ओझा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।महाविद्यालय के फैकल्टीज एवं अतिथिगणों की उपस्थिति में द्वीप प्रज्ववलन एवं ईश प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंचासीन अतिथियों का तिलक लगाकर साफा व माला पहनाते हुए स्मृति चिह्न प्रदान कर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया गया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पीएमओ डॉ वेद प्रकाश मीणा ने खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेलकूद आयोजन प्रतिभाओं को निखारने व अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया एवं खेलकूद गतिविधियों के लिए सदैव सहयोग करने व बढ़ावा देने के लिए तत्पर रहने का विश्वास दिलाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पवन ओझा ने कहा कि ‘खेल खेलो-नशा छोड़ो, खेलेगा युवा तो नशे से बचेगा युवा’थीम पर इस क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं ।यदि नशा ही करना है तो शिक्षा और खेल का करो क्योंकि शिक्षा और खेल ही आगे बढ़ने का सशक्त मार्ग है।

विज्ञापन 

उन्होंने बताया कि अक्सर सभी शैक्षणिक संस्थानों का प्राथमिक ध्येय अकादमिक व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने पर होता है, जो निश्चित रूप से एक छात्र के करियर और जीवन के निर्माण में एक महत्वपूर्ण पहलू है, पर इससे कई विद्यार्थी खेलों के महत्व को पहचानने में विफल रह जाते हैं। लेकिन इस तरह के खेल आयोजन से न केवल छात्रों में शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा मिलता हैं बल्कि उनके आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान में भी वृद्धि होती हैं । ये अनुशासन, एकाग्रता, समर्पण, कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और टीम भावना सिखाते हैं। मुझे विश्वास है कि यह क्रिकेट खेलकूद-प्रतियोगिता सभी छात्रों के लिए एक सुखद और यादगार अनुभव होगा।पहले दिन हुए मैच में राजकीय  चिकित्सालय के नर्सिंग ऑफिसर्स की वॉरियर्स टीम एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य के नर्सिंग ऑफिसर्स की वारियर्स टीम में हुए मुकाबले में एमसीएच वॉरियर्स टीम विजेता रही ।वही एमसीएच टीम और डॉक्टर्स टीम के बीच हुए फाइनल मुकाबले में डॉक्टर्स वॉरियर्स टीम फाइनल विजेता बनी ।वहीं विद्यार्थियों की टीमों में पहले दिन हुए मुकाबलों में राइजिंग स्टार इलेवन एवं ब्लैक पैंथर टीम विजेता रही ।जिनके बीच कल फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन 

कार्यक्रम की आयोजन समिति बैच वन के सभी प्रशिक्षणार्थियों द्वारा कार्यक्रम में विशेष सहयोगी रहे  डॉ.प्रकाश बिश्नोई, डॉ.कमलेश मीना, डॉ.विजय मीणा,आरएनए जिलाध्यक्ष सीनियर नर्सिंग ऑफिसर शहजाद ख़ान ,आरआरएनए जिलाध्यक्ष मुश्ताक़ अली,आरआरएनयू जिलाध्यक्ष जितेंद्र भार्गव,नर्सिंग ऑफिसर गोविंद परिहार,पूर्वी एम्बुलेंस सर्विस के कैलाश माली,एसएनओ रमज़ान ख़ान,गौतम कुमार,कमलेश बामनिया,करण कुमार को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।अम्पायरिंग में मुश्ताक़ अली,रवीन्द्र सेंगर,जबराराम की विशेष भूमिका रही ।कार्यक्रम में महाविद्यालय के नर्सिंग फैकल्टी मोहनसिंह गुर्जर ,यशवंत पुंसल,सुरेश गर्ग ,डिंपल गर्ग ,राधेश्याम समेत आयोजन समिति के राकेश,वरुण,मुकेश,जयराम ,धर्मेंद्र ,महेंद्र ,हितेश ,मोनू अरबाज़ हीरसिंह का विशेष योगदान रहा।क्रिकेट खेल प्रतियोगिता आयोजन के दौरान महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे ।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter