मां कात्यायनी देवी पशु मेले का पत्रक विमोचन, 15 फरवरी से सजेगा जवाई नदी का तट

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Feb 8, 2026 • 7:22 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
मां कात्यायनी देवी पशु मेले का पत्रक विमोचन, 15 फरवरी से सजेगा जवाई नदी का तट
“मां कात्यायनी देवी पशु मेले का पत्रक विमोचन, 15 फरवरी से सजेगा जवाई नदी का तट”
Favicon
Read more on ddthindi.com
8 Feb 2026
https://www.ddthindi.com/katyayani-devi-cattle-fair-pamphlet-released-jawi-river-sayla-jalore-february-2026
Copied
मां कात्यायनी देवी पशु मेले का पत्रक विमोचन, 15 फरवरी से सजेगा जवाई नदी का तट

जालोर. जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग जालोर एवं मां कात्यायनी देवी पशु विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में सायला में आयोजित होने वाले मां कात्यायनी देवी पशु मेला एवं भव्य पशु प्रदर्शनी 2026 के पेम्प्लेट का रविवार को विमोचन किया गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देश की शान कहे जाने वाले विख्यात मारवाड़ी नस्ल के अश्वों के लिए प्रसिद्ध यह मेला 15 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक सायला नदी क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पशुपालकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और सुविधाओं का संगम देखने को मिलेगा। मेले का विधिवत उद्घाटन 15 फरवरी को ध्वजारोहण के साथ होगा।

विज्ञापन

इसके बाद 16 फरवरी से बकरा एवं नर भेड़, बकरी एवं मादा भेड, 17 फरवरी को ऊंट सांड एवं गौवंश सांड, ऊंट मांदा एवं दुधारू गायों की प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। 18 फरवरी को भैंसा और दुधारू भैंस, अदंत बछेरा-बछेरी, दो दांत बछेरा-बछेरी का प्रदर्शन होगा। 19 फरवरी को नर घोडा, प्रजनन योग्य घोडी, ऊंट नृत्य एवं अश्व नृत्य का आयोजन होगा। वही मेले के दौरान 15 और 16 फरवरी को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। मेला आयोजन समिति ने बताया कि पशुपालकों की सुविधा के लिए यहां निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श, गर्भाधान परीक्षण हेतु विशेषज्ञों की उपलब्धता और अश्वों के श्स्टड बुकश् में रजिस्ट्रेशन की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही पशुओं के श्रृंगार हेतु रंग-बिरंगे सामान के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। समापन समारोह 19 फरवरी को पारितोषिक वितरण के साथ मेले का भव्य समापन होगा। पत्रक विमोचन के दौरान डॉ. संजय माले, उतमसिंह धवेचा, सुरेश राजपुरोहित, हडमतसिंह सोढा, मंगलसिंह दहिया, रविन्द्रसिंह राणावत, छोटुसिंह दहिया, बाबुसिंह रावणा, महेन्द्रसिंह, नवाराम सुथार, दाउद खान, विक्रम राव, लक्ष्मणसिंह, नरपत आचार्य,बाबूलाल राजपुरोहित सहित कई जने मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter