हाळी अमावस्या पर किसानों ने देखे शुभ शगुन, जमाने की जगी आशा

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Apr 27, 2025 • 6:13 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
हाळी अमावस्या पर किसानों ने देखे शुभ शगुन, जमाने की जगी आशा
“हाळी अमावस्या पर किसानों ने देखे शुभ शगुन, जमाने की जगी आशा”
Favicon
Read more on ddthindi.com
27 Apr 2025
https://www.ddthindi.com/hali-amavasya-farmers-traditional-omens-naranawas-jalore
Copied
हाळी अमावस्या पर किसानों ने देखे शुभ शगुन, जमाने की जगी आशा
  • नारणावास क्षेत्र में परंपरागत तरीके से भविष्यफल देख किसानों ने की समृद्धि की कामना

जालोर. नारणावास क्षेत्र में इस वर्ष हाळी अमावस्या का पर्व विशेष उल्लास और आशा के साथ मनाया गया। रविवार को नया नारणावास गांव में किसान एवं ग्रामीणजन एकत्र हुए और परंपरागत विधि से वर्ष के शुभ-अशुभ संकेतों का अवलोकन किया। इस अवसर पर नारणावास के समाजसेवी रूपसिंह राठौड़ के सान्निध्य में विशेष बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के कई गांवों के किसान और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

परंपरा के अनुसार सात प्रकार के प्रमुख धान्य गेहूं, तिल, बाजरा, मूंग, मोठ, चना और जौ को एक बड़े थाल में रखा गया। शास्त्रों और मान्यताओं के अनुसार, इन अनाजों की स्थिति और रंग-रूप के आधार पर आने वाले समय का संकेत लिया जाता है। इस वर्ष थाल में रखे गए अनाजों में विशेष रूप से गेहूं, तिल और बाजरा की स्थिति अत्यंत शुभ पाई गई, जिससे यह संकेत मिला कि क्षेत्र में इस वर्ष अच्छी वर्षा होगी और फसलों की भरपूर पैदावार होगी।

शगुन देखकर ग्रामीणों के चेहरों पर प्रसन्नता छा गई। किसानों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और वर्ष भर के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर विशेष पूजा-अर्चना भी की गई तथा सामूहिक प्रार्थना करते हुए प्रकृति से अनुरोध किया गया कि वह कृपा बनाए रखे।

रूप सिंह राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि "शगुन में मिले सकारात्मक संकेतों ने किसानों के दिलों में नई आशा का संचार किया है। पिछले वर्षों में मौसम की मार और कठिन परिस्थितियों ने किसानों को परेशान किया था, लेकिन इस वर्ष की शुरुआत ही अच्छे संकेतों के साथ हो रही है। इससे निश्चित रूप से क्षेत्र में खुशहाली आएगी।"

बैठक में किसानों को आपसी सहयोग, नई कृषि तकनीकों के उपयोग और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर भी चर्चा की गई। राठौड़ ने किसानों को प्रोत्साहित किया कि वे जैविक खेती को अपनाएं और सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र की कृषि समृद्धि को और अधिक बढ़ाएं।

विज्ञापन

इस आयोजन में जोग सिंह, भगवत सिंह, विक्रम सिंह, मदन सिंह, जोरावर सिंह, धुक सिंह, लाल सिंह परमार, कसना राम, हीर सिंह, वचन सिंह, शेर सिंह, महेंद्र सिंह, रूप सिंह परमार, उक सिंह, हरिराम सैन, पीपा राम सरगरा, शांतिलाल, लालाराम, कुईया राम देवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter