केंद्रीय बजट सशक्त भारत की दिशा में ठोस और दूरदर्शी कदम : जोगेश्वर गर्ग

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Feb 2, 2026 • 7:19 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
केंद्रीय बजट सशक्त भारत की दिशा में ठोस और दूरदर्शी कदम : जोगेश्वर गर्ग
“केंद्रीय बजट सशक्त भारत की दिशा में ठोस और दूरदर्शी कदम : जोगेश्वर गर्ग”
Favicon
Read more on ddthindi.com
2 Feb 2026
https://www.ddthindi.com/central-budget-2026-27-jogeshwar-garg-jalore-reaction
Copied
केंद्रीय बजट सशक्त भारत की दिशा में ठोस और दूरदर्शी कदम : जोगेश्वर गर्ग
  • मुख्य सचेतक ने प्रेस वार्ता में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर मीडियाकर्मियों से किया संवाद

जालोर. राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट युवा, गरीब, महिला, किसान और मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। बुनियादी ढांचे, शिक्षा, कौशल विकास, एमएसएमई, पर्यटन और सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष रूप से फोकस किया गया है। बजट में किए गए प्रावधान विकसित भारत के विजन, आर्थिक सशक्तिकरण और मानवीय विकास को गति देंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में की गई घोषणाएं आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निर्णायक साबित होंगी। 

विज्ञापन

 मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार 9वीं बार बजट प्रस्तुत किया जाना भारत के संसदीय इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण है। यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मध्यम वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं में राहत, दवाओं पर सीमा शुल्क में कटौती, टीडीएस प्रक्रिया का सरलीकरण और विदेश यात्रा पर टीसीएस में कमी जैसे निर्णयों से सीधा लाभ मिलेगा।

bolt Latest News

flash_on
लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार - डॉ संजीव राजपुरोहित
NEW
flash_on
सायला में पाराशर ने सुनाया दर्द, बोले-कांग्रेस विचारधारा के कर्मचारियों को सरकार चुन-चुनकर जिले से बाहर भेज रही, आगामी चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएं 
flash_on
जिला प्रभारी यादव ने आहोर में बैठक कर कहा - हम सभी को जमीनी स्तर पर जाकर आमजन से संवाद करना पड़ेगा, तभी जीत मिलेगी
flash_on
चुनावों को कांग्रेस प्रभारी लेंगे संगठनात्मक बैठक
flash_on
उधारी नहीं चुकाने पर सांचौर विधायक ने करवाई एफआईआर, व्यवसाई का आरोप : विधायकी के बलबूते जमीन हड़पना चाह रहे सांचौर MLA जीवाराम !
flash_on
आमजन कि समस्याओं का करें त्वरित निस्तारण - सांसद लुम्बाराम चौधरी

विज्ञापन

युवाओं के लिए शिक्षा से रोजगार, स्किल इंडिया, डिजिटल स्किल्स, एआई, रोबोटिक्स और ग्रीन टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षण, एसएमएई ग्रोथ फंड और सेवा क्षेत्र को वैश्विक नेतृत्व देने की दिशा में ठोस रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। कृषि क्षेत्र में ‘भारत-विस्तार’ एआई टूल, उच्च मूल्य फसलों को प्रोत्साहन, राष्ट्रीय फाइबर योजना, पशुपालन, मत्स्य पालन और सहकारिता को मजबूती देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया गया है। स्वास्थ्य, सेमीकंडक्टर, केमिकल पार्क, शहरी विकास, खादी-हस्तशिल्प, रक्षा और विमानन क्षेत्र में किए गए प्रावधान भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनाने की दिशा में निर्णायक कदम हैं।

विज्ञापन

मुख्य सचेतक ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला विजन डॉक्यूमेंट है। अगले 5 वर्षों में 1 लाख नए संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवर तैयार करने के प्रावधान से अस्पतालों में कुशल मानव संसाधन बढ़ेगा। वरिष्ठ नागरिकों और दीर्घकालिक रोगियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 1.5 लाख केयर प्रोवाइडर्स के प्रशिक्षण का निर्णय केयर ईकोनोमी को बढ़ावा देगा। मेडिकल वैल्यू टूरिज्म बढ़ाने के लिए 5 क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्रों की स्थापना, 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना, आयुष फार्मेसी व औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं का उन्नयन ऐसे बड़े प्रावधान हैं, जिनसे स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। 

उन्होंने कहा है कि बजट में 10 हजार करोड़ रूपए की लागत से बायो फार्मा शक्ति योजना लाई जाएगी, जिससे सस्ती, गुणवत्तापूर्ण दवाओं, क्लिनिकल रिसर्च और फार्मा शिक्षा को नई गति मिलेगी। राजस्थान में भी फार्मा सेक्टर को इस घोषणा से मजबूती मिलेगी। साथ ही, कैंसर सहित अन्य दुर्लभ बीमारियों की दवाएं सस्ती होने से रोगियों को सीधा लाभ मिलेगा। 

उन्होंने कहा है कि केंद्रीय बजट में की गई घोषणाओं से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य अधोसंरचना, आयुष, नर्सिंग और पैरामेडिकल सेक्टर को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट स्वस्थ भारत-सशक्त भारत की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम है।

विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, जसराज राजपुरोहित, भवानी सिंह बाकरा, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया सहित प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिकी मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter