राज्य स्तरीय दल द्वारा जिला क्षय निवारण केंद्र का निरीक्षण

DDT Team
DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jan 16, 2026 • 5:57 PM  0
स
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
राज्य स्तरीय दल द्वारा जिला क्षय निवारण केंद्र का निरीक्षण
“राज्य स्तरीय दल द्वारा जिला क्षय निवारण केंद्र का निरीक्षण”
Favicon
Read more on ddthindi.com
16 Jan 2026
https://www.ddthindi.com/state-level-team-inspects-district-tb-center-under-tb-free-india-campaign-jalore
Copied
राज्य स्तरीय दल द्वारा जिला क्षय निवारण केंद्र का निरीक्षण
  • जिले में आयोजित घर घर सर्वें, टीबी मुक्त भारत अभियान, वलनरेबल जनसंख्या की समीक्षा की

जालोर. राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत घर घर सर्वें,वलनरेबल पॉपुलेशन की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने एवं निक्षय पोर्टल पर अद्यतन रिपोर्टिंग की समीक्षा हेतु राज्य स्तरीय दल द्वारा जिला क्षय निवारण केंद्र का निरीक्षण किया गया।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ असीम परिहार ने बताया कि राज्य स्तरीय दल में राज्य एसीएसएम अधिकारी कमल पालीवाल एवं केएचपीटी प्रतिनिधि सुनील गुप्ता जालौर जिले के भ्रमण पर रहे। निरीक्षण के दौरान जिले में चिन्हित वलनरेबल पॉपुलेशन की स्क्रीनिंग की स्थिति, निक्षय पोर्टल पर प्रविष्ट डेटा, टीबी रोगियों के उपचार, दवा उपलब्धता, निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पोषण किट वितरण, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग एवं फॉलो-अप व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।

विज्ञापन

राज्य स्तरीय दल द्वारा पाया गया कि जिले में टीबी नियंत्रण की दिशा में संतोषजनक प्रगति की गई है, तथापि शेष लक्षित जनसंख्या की स्क्रीनिंग शीघ्र पूर्ण कर 100 प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सभी चिन्हित टीबी रोगियों का समयबद्ध उपचार प्रारंभ कर उपचार अनुपालन की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

bolt Latest News

flash_on
जालोर में सर्वधर्म मैत्री एवं सम्मान समारोह आयोजित, धार्मिक गुरुओं और सामाजिक संगठनों ने टीकाकरण के लिए सहयोग का लिया संकल्प
NEW
flash_on
रोटरी क्लब एवं अपोलो हॉस्पिटल्स के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित, 511 मरीज हुए लाभान्वित
flash_on
जालोर में 4 अक्टूबर को आयोजित होगा निःशुल्क मल्टीस्पेश्यालिटी मेडिकल केम्प
flash_on
एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
flash_on
जालोर में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में महिला का सुरक्षित सामान्य प्रसव, प्रसूता ने 4 किलो 200 ग्राम वजन की बच्ची को दिया जन्म
flash_on
रक्तदान की शपथ से लेकर हुनर की उड़ान तक दिया जागरूकता का संदेश

डीटीओ डॉ असीम परिहार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्हें जिले में संचालित गतिविधियों, माइक्रोप्लानिंग, फील्ड स्तर पर एएनएम/आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका, सामुदायिक जागरूकता गतिविधियों तथा टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की प्रगति से राज्य स्तरीय दल को अवगत कराया गया।

राज्य स्तरीय दल द्वारा जिले में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव की बात कही। इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक इमरान बेग, सुरेश कुमार, श्रवण कुमार, जयंतीलाल, हिमालय सिंह, नारायण लाल समेत स्टाफ उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Local Voice • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter