भोमिया राजपूत समाज की 78 प्रतिभा का हुआ सम्मान, फोजसिंह डाभी बने युवा परिषद के तहसील अध्यक्ष 

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Oct 25, 2025 • 6:46 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
भोमिया राजपूत समाज की 78 प्रतिभा का हुआ सम्मान, फोजसिंह डाभी बने युवा परिषद के तहसील अध्यक्ष 
“भोमिया राजपूत समाज की 78 प्रतिभा का हुआ सम्मान, फोजसिंह डाभी बने युवा परिषद के तहसील अध्यक्ष ”
Favicon
Read more on ddthindi.com
25 Oct 2025
https://www.ddthindi.com/bhomiya-rajput-samaj-78-talent-honored-fojsingh-dabhi-tehsil-president
Copied
भोमिया राजपूत समाज की 78 प्रतिभा का हुआ सम्मान, फोजसिंह डाभी बने युवा परिषद के तहसील अध्यक्ष 

जालोर. जिले के रानीवाड़ा कस्बे के भीनमाल मार्ग पर स्थित भोमिया राजपूत समाज छात्रावास में शनिवार को समाज का प्रतिभा सम्मान एवं दीपावली स्नेहमिलन समारोह का आयोजन बूढ़ेश्वर मठ रेवदर के महंत भीमगिरी महाराज व जागेश्वर मठ भाटीप के महंत विष्णु पुरी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थराद के पूर्व विधायक गुलाबसिंह राजपूत उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भोमिया राजपूत महासभा के जिलाध्यक्ष वरदसिंह पांथेड़ी ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में गुजरात के वरिष्ठ भाजपा नेता डी.डी. राजपूत, सिरोही एसडीएम हरिसिंह देवल, गुजरात प्रशासनिक अधिकारी अक्षय सिंह काबावत, तहसीलदार मोडसिंह, अभियान अधिकारी एडवोकेट बाबू सिंह ऊमट, सेवानिवृत्त प्राचार्य भेर सिंह दहिया, आमसिंह परिहार, जीएसटी इंस्पेक्टर अमर सिंह सोढ़ा, पुलिस सब इंस्पेक्टर भंवर सिंह चौहान, राण सिंह परमार, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऊक सिंह परमार, भोमिया राजपूत युवा परिषद के जिलाध्यक्ष सर्जनसिंह राठौड़, थराद नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष पथूसिंह परमार, बागरा प्रधानाचार्य खिमसिंह राठौड़, पूर्व सरपंच भूप सिंह डाभी व समाजसेवी मूल सिंह गोहिल ने शिरकत की। कार्यक्रम में समाज के 78 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का अतिथियों के हाथों से सम्मान किया गया। 

विज्ञापन

सम्मान समारोह से समाज आएगी जागृति, बढ़ेगा मनोबल

थराद के पूर्व विधायक गुलाब सिंह राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा कि सम्मान समारोह से समाज में जागृति और बच्चों का मनोबल बढ़ेगा। मनोबल बढ़ने से उनकी पढ़ाई में रुचि रहेगी। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में नई-नई प्रतिभाएं निकलकर आती हैं। जो आगे चलकर समाज, गांव, जिला, प्रदेश और देश को गौरवान्वित करती हैं।

विज्ञापन

वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता डी.डी. राजपूत ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उनका हौसला बढ़ता है। उन्होंने समाज में शिक्षा के प्रति चल रही पहल की सराहना की और भामाशाहों के सहयोग को भी सराहा।

भोमिया राजपूत महासभा के जिलाध्यक्ष वरद सिंह पांथेड़ी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी समाज सेवा के प्रति प्रेरित करते हैं। साथ ही आहोर के पूर्व प्रधान आम सिंह परिहार ने समाज को राजनीति के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मंच संचालन रविन्द्र सिंह ऊमट व शिक्षक ऊतमसिंह राठौड़ ने किया। इस दौरान भोमिया राजपूत महासभा के तहसील अध्यक्ष हड़मत सिंह सोलंकी, जवाहर सिंह पाल, शेर सिंह लाखावास, रूप सिंह झाला, शैतान सिंह दांतवाड़ा, छैलसिंह बड़गांव, रामसिंह धामसीन, रणजीत सिंह धानोल, शैतान सिंह वणधर, वचनसिह गोलवाड़ा, जवान सिंह रतनपुर, मोड़ सिंह चाटवाड़ा, बगदसिंह वरेठा, अजयसिंह रानीवाड़ा खुर्द, मुकन सिंह हर्षवाड़ा, प्रभु सिंह परिहार, महेन्द्र सिंह मैत्रीवाड़ा, शेर सिंह जालेरा खुर्द, जबर सिंह कोड़ी, गोपालसिंह कागमाला, चन्दन सिंह डूंगरी, मल सिंह सेवाड़ा, चन्दन सिंह जाखड़ी सहित सैकड़ों की संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

डाभी बने युवा परिषद के तहसील अध्यक्ष 

समारोह में सर्वसम्मति से फोजसिंह डाभी को भोमिया राजपूत युवा परिषद का तहसील अध्यक्ष बनाया गया। जिसके बाद समाजबंधुओं ने डाभी को साफा व माला पहनाकर बधाई दी। 

विज्ञापन

कर्मचारी संगठन का भी हुआ गठन 

भोमिया राजपूत कर्मचारी समिति रानीवाड़ा के ब्लॉक कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें हरिसिंह संरक्षक, जवान सिंह रतनपुर अध्यक्ष, मोडसिंह सोलंकी उपाध्यक्ष, छैल सिंह राठौड़ सचिव, उत्तम सिंह राठौड़ कोषाध्यक्ष, वैल सिंह परमार सभाध्यक्ष व सलाहकार नरपत सिंह धामसीन व अर्जुन सिंह पाल को बनाया गया।

विज्ञापन

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter