गुरु पूर्णिमा पर भक्तों के लिया गुरु का आशीर्वाद, शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jul 29, 2026 • 6:02 PM  0
सामाजिक गतिविधि
NEWS CARD
Logo
गुरु पूर्णिमा पर भक्तों के लिया गुरु का आशीर्वाद, शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
“गुरु पूर्णिमा पर भक्तों के लिया गुरु का आशीर्वाद, शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़”
Favicon
Read more on ddthindi.com
29 Jul 2026
https://www.ddthindi.com/guru-purnima-celebrated-with-devotion-shiv-temples-crowded-in-jalore
Copied
गुरु पूर्णिमा पर भक्तों के लिया गुरु का आशीर्वाद, शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • गुरु पूर्णिमा पर जिले के शिव मंदिरों में दिनभर दर्शन कर खुशहाली की कामना की

जालोर. जिले के शिव मंदिरों में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिव मंदिरों में सुबह चार बजे से ही भक्त पहुँचे और पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की।

इस दौरान भक्तों के भगवान शिव को प्रसाद का भोग लगाया और शीश नवाकर परिवार और क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की मन्नते मांगी। इस दौरान शहर के सिरे मंदिर स्थित जलंधर नाथ महादेव मंदिर, भैरुनाथ अखाड़ा, धुँधलेश्वर महादेव मंदिर सरूपुरा, लेटा स्थिर पिपलेश्वर महादेव मंदिर, जागनाथ महादेव मंदिर नारनावास समेत जिलेभर के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी हुई थी, दिनभर पूजा अर्चना के साथ ही वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ रहा। वही गुरु पूर्णिमा को लेकर मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है, भगवान शिव को बिल पत्र, फूल मालाओं से श्रृंगार किया गया है। 

आज से श्रावण मास की शुरुआत, शिवालयों में गूंजेगी भक्ति

गुरुवार से श्रावण मास शुरू होने जा रहा है, ऐसे में अब पूरे महीने शिव मंदिरों में भक्तिमय माहौल रहेगा।

विज्ञापन

श्रद्धालु पूजा अर्चना के साथ ही जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ के सामने अपने परिवार व क्षेत्र की खुशहाली की कामना करेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि श्रावण मास में शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है, वही सिरे मंदिर पर श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इस बार पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की है, साथ ही मंदिर में आने जाने वालों एवं पार्किंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। इधर श्रावण मास को लेकर मंदिर को भी पूरी तरह से सजाया गया है

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter