राज्य सरकारों ने पैसा देना बंद कर दिया तो मनरेगा बंद हो जाएगी-वैभव गहलोत

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Feb 3, 2026 • 6:17 PM  0
राजनीति
NEWS CARD
Logo
राज्य सरकारों ने पैसा देना बंद कर दिया तो मनरेगा बंद हो जाएगी-वैभव गहलोत
“राज्य सरकारों ने पैसा देना बंद कर दिया तो मनरेगा बंद हो जाएगी-वैभव गहलोत”
Favicon
Read more on ddthindi.com
3 Feb 2026
https://www.ddthindi.com/vaibhav-gehlot-warns-mgnrega-will-stop-if-states-funds-cut-congress-dharna-jalore
Copied
राज्य सरकारों ने पैसा देना बंद कर दिया तो मनरेगा बंद हो जाएगी-वैभव गहलोत
  • कांग्रेस ने जालोर में मनरेगा बचाओ जन आंदोलन के तहत धरना दिया

जालोर। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें जिले के सभी प्रमुख कांग्रेसी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। सर्वप्रथम कांग्रेसजन ने राष्टपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करके धरना प्रदर्शन को विधिवत प्रारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता कांग्रेस नेता वैभव गहलोत रहे, वैभव ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम समेत योजना में बदलाव को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को कोसा। उन्होंने कहा कि मनरेगा को खत्म करने के लिए सोची समझी साजिश के तहत यह छड़यंत्र रचा गया है। डॉ मनमोहन सिंह ने गरीब के हित को देखते हुए यह योजना लाई और 90 प्रतिशत पैसा केंद्र सरकार देती थी ऐसे में राज्य सरकार पर भार नहीं पड़ता था अब भाजपा सरकार ने 40 प्रतिशत राज्यों पर भार डाल दिया है ऐसे में राज्य सरकारों की पहले से वित्तीय स्थिति काफी खराब है ऐसे में राज्य सरकारें इतना पैसा कहा दे पाएंगी।ऐसे में जब राज्य सरकारें पैसा देना बंद करेगी तो मनरेगा स्वतः ही बंद हो जाएगी। गहलोत ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ को लेकर एक प्रदेश कमेटी बनाई है जिमसें मुझे भी दायित्व सौंपा है जिसमे मुझे अजमेर के साथ जालोर का भी प्रभार सौंपा है अब जिले में विभिन्न कमेटियां बनाकर इस बात को गांव ढाणी तक पहुचाने का काम किया जाएगा।वैभव ने हाल ही जारी केंद्र के बजट को लेकर भी तंज कसा और कहा कि केंद्र ने राजस्थान को इस बजट में कुछ भी नहीं दिया।क्षेत्र की जनता की एक भी मांग पूरी नहीं की।केवल पुराने कामो के फीते काटे जा रहे हैं नया काम कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन

bolt Latest News

flash_on
विभिन्न समस्याओं को लेकर आशापूर्णा कॉलोनीवासियों ने मुख्य सचेतक को सौंपा ज्ञापन
NEW
flash_on
सांसद चौधरी ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन आदर्श सोसायटी का उठाया मामला
flash_on
लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार - डॉ संजीव राजपुरोहित
flash_on
सायला में पाराशर ने सुनाया दर्द, बोले-कांग्रेस विचारधारा के कर्मचारियों को सरकार चुन-चुनकर जिले से बाहर भेज रही, आगामी चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएं 
flash_on
जिला प्रभारी यादव ने आहोर में बैठक कर कहा - हम सभी को जमीनी स्तर पर जाकर आमजन से संवाद करना पड़ेगा, तभी जीत मिलेगी
flash_on
चुनावों को कांग्रेस प्रभारी लेंगे संगठनात्मक बैठक

इससे पूर्व धरने को पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोगो को भ्रमित कर इस योजना को बंद करने का काम कर रही है। गरीब के साथ धोखा करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आते ही सांचोर को जिले का दर्जा खत्म कर दिया अब इसका जवाब आगामी पंचायती राज चुनाव में जनता देगी। जिला अध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि पिछले दो साल में करीब करीब जिले में मनरेगा के काम बंद है ऐसे में गरीब की मजदूरी को छीनने का काम भाजपा सरकार कर रही है। अब हमें मजबूत होकर इस गरीब विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना है।

विज्ञापन

धरने को सवाराम पटेल, सरोज चौधरी, करणवीर सिंह भाद्राजून,पूर्व जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, सेवादल जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह दासपा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष कंवर, गजेंद्र सिंह डोडियाली, सवाई सिंह चौराउ व सुष्मिता गर्ग ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर,, प्रदेश महासचिव नैनसिंह राजपुरोहित, डॉ शमशेर अली, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष ख़साराम मेघवाल, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जाकिर भाई, जितेंद्र कसाना, भोमाराम,जीवाराम, महेंद्रपाल सिंह, शिव नारायण विश्नोई, शोभा सुंदेशा, मुमताज अली, नागेश जैन, आमसिंह परिहार, पन्ने सिंह पोषाणा, महेंद्र सोनगरा, पीरसिंह मालपुरा, प्रेमसिंह समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter