कानीवाड़ा हनुमानजी मंदिर मार्ग के चौड़ाईकरण एवं धार्मिक पर्यटन विकास के लिए बजट प्रावधान की मांग

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Feb 7, 2026 • 7:29 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
कानीवाड़ा हनुमानजी मंदिर मार्ग के चौड़ाईकरण एवं धार्मिक पर्यटन विकास के लिए बजट प्रावधान की मांग
“कानीवाड़ा हनुमानजी मंदिर मार्ग के चौड़ाईकरण एवं धार्मिक पर्यटन विकास के लिए बजट प्रावधान की मांग”
Favicon
Read more on ddthindi.com
7 Feb 2026
https://www.ddthindi.com/demand-for-budget-provision-for-widening-kaniwada-hanumanji-temple-road-and-religious-tourism-development-in-jalore
Copied
कानीवाड़ा हनुमानजी मंदिर मार्ग के चौड़ाईकरण एवं धार्मिक पर्यटन विकास के लिए बजट प्रावधान की मांग

जालोर. संस्कृति शोध परिषद, जालोर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम शनिवार को मुख्य सचेतक एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग तथा जालोर जिला कलेक्टर प्रदीप केशवराव गावंडे को ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन

ज्ञापन में जालौर जिला मुख्यालय से लगभग करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित कानीवाड़ा हनुमान जी मंदिर तक जाने वाले मार्ग के चौड़ाईकरण, फुटपाथ निर्माण, डिवाइडर एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु आगामी राज्य बजट में विशेष वित्तीय प्रावधान किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन के साथ में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधार पर इस मार्ग का सुंदर कल्पना चित्र भी बनाकर सौंपा गया है। परिषद ने अवगत कराया कि कानीवाड़ा हनुमान जी मंदिर एक प्राचीन, आस्था एवं सामाजिक समरसता का प्रमुख धार्मिक केंद्र है, जिसकी महत्ता का उल्लेख स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने सार्वजनिक संबोधन में किया जा चुका है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जालौर नगर से पैदल यात्रा कर मंदिर दर्शन हेतु जाते हैं। शनिवार, मंगलवार एवं पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या अत्यधिक बढ़ जाने से मार्ग पर यातायात दबाव एवं दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में कानीवाड़ा हनुमान जी मोड़ से मंदिर तक का मार्ग संकरा होने के कारण पैदल यात्रियों को गंभीर असुविधाओं एवं जोखिम का सामना करना पड़ता है। जनआस्था, जनसुरक्षा एवं धार्मिक पर्यटन के विकास को दृष्टिगत रखते हुए इस मार्ग के समग्र एवं नियोजित विकास की आवश्यकता है। ज्ञापन में कानीवाड़ा हनुमान जी मोड़ से मंदिर तक सड़क का चौडाईकरण, जालौर सर्किट हाउस से मंदिर तक दोनों ओर सुरक्षित फुटपाथ का निर्माण एवं मध्य में डिवाइडर की व्यवस्था, संपूर्ण मार्ग पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट/रोड लाइट की स्थापना, मार्ग को धार्मिक पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित करने की दीर्घकालिक योजना की मांग रखी गई। संस्कृति शोध परिषद निदेशक संदीप जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि इन कार्यों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित होगी तथा क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होकर स्थानीय रोजगार, व्यापार और अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा। परिषद ने मुख्यमंत्री से आगामी राज्य बजट में इस जनहितकारी परियोजना हेतु आवश्यक बजट प्रावधान करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर निदेशक संदीप जोशी, विनोद कुट्टी, अश्विन राजपुरोहित, दशरथसिंह भाटी सहित परिषद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter