जालोर जिले में अब तक 1345 घरेलू उपभोक्ताओं ने लगवाए 5.17 मेगावाट के रूफ-टॉप के सोलर पैनल, 8.46 करोड़ की जारी हुई सब्सिडी

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Feb 4, 2026 • 6:12 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
जालोर जिले में अब तक 1345 घरेलू उपभोक्ताओं ने लगवाए 5.17 मेगावाट के रूफ-टॉप के सोलर पैनल, 8.46 करोड़ की जारी हुई सब्सिडी
“जालोर जिले में अब तक 1345 घरेलू उपभोक्ताओं ने लगवाए 5.17 मेगावाट के रूफ-टॉप के सोलर पैनल, 8.46 करोड़ की जारी हुई सब्सिडी”
Favicon
Read more on ddthindi.com
4 Feb 2026
https://www.ddthindi.com/jalore-1345-households-install-rooftop-solar-5-17-mw-capacity-8-46-crore-subsidy-issued
Copied
जालोर जिले में अब तक 1345 घरेलू उपभोक्ताओं ने लगवाए 5.17 मेगावाट के रूफ-टॉप के सोलर पैनल, 8.46 करोड़ की जारी हुई सब्सिडी

जालोर। जालोर जिले में सस्ती, स्वच्छ एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर स्वयं बिजली उत्पादन का अवसर नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। वही राज्य सरकार की “150 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली योजना” ने जालोर जिले के हजारों घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी जा रही हैं।

विज्ञापन

जोधपुर डिस्कॉम जालोर के अधीक्षण अभियंता निमेन्द्रराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री निःशुल्क सूर्यघर योजना के तहत 3 किलोवाट अथवा उससे अधिक क्षमता के सोलर संयंत्र पर सरकार द्वारा अधिकतम 78,000 रूपये तक का अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इससे घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर उपभोक्ता आर्थिक लाभ भी अर्जित कर सकते हैं। इच्छुक उपभोक्ता pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

इसी प्रकार राज्य सरकार की “150 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली योजना” ने जालोर जिले के लाखों घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ताओं को रूफ-टॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने पर पीएम सूर्यघर योजना के तहत अनुदान, 150 यूनिट निःशुल्क बिजली तथा राज्य सरकार द्वारा 17,000 रू. प्रति संयंत्र की अतिरिक्त सहायता का लाभ मिलता है। इससे मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों का बिजली बिल शून्य या अत्यंत न्यूनतम हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह योजना किसानों, मजदूरों एवं सामान्य परिवारों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो रही हैं।

विज्ञापन

इन दोनों योजनाओं का जालोर जिले में सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। एक ओर आमजन को तत्काल आर्थिक राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर अक्षय ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही, जिले में सौर ऊर्जा क्षेत्र के अंतर्गत रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवं 150 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली योजना जालोर जिले को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही हैं। जालोर जिले में अब तक 1,345 घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा कुल 5.17 मेगावाट क्षमता के रूफ-टॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जिसके अंतर्गत लगभग 8.46 करोड़ रूपये की सब्सिडी राशि जारी की जा चुकी है। 

विज्ञापन

उन्होंने आमजन से अपील हैं कि वे इन जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ उठाएँ तथा स्वच्छ, सस्ती एवं टिकाऊ ऊर्जा को अपनाकर जिले के सतत विकास में सहभागी बनें।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवं मुख्यमंत्री 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत दी जानी वाली वित्तीय सहायता

1 किलोवाट क्षमता के रूफ-टॉप सोलर संयंत्र के लिए 33 हजार, 2 किलोवाट क्षमता के संयंत्र के लिए 60 हजार व 3 किलोवाट या अधिक क्षमता के संयंत्र के लिए 78 हजार केन्द्रीय अनुदान के साथ ही राज्य सरकार द्वारा प्रति संयंत्र पर 17 हजार रूपये की अधिकतम सहायता उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसी प्रकार 1 किलोवाट क्षमता के संयंत्र पर 50 हजार, 2 किलोवाट क्षमता के संयंत्र पर 77 हजार व 3 किलोवाट एवं अधिक के संयंत्र पर 95 हजार की कुल वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही हैं।

रूफ-टॉप सोलर ने मिटाई बिजली बिल की चिंता, सूर्य घर बिजली योजना का मिला लाभ

जालोर जिले के आहोर निवासी जगदीश सोनी ने बताया कि केन्द्र सरकार की “पीएम सूर्यघर योजना के बारे में जानकारी विद्युत विभाग के कार्मिकों से प्राप्त होने पर इसमें आवेदन कर घर पर सोलर पैनल लगवाया जिससे उनकी बिजली के बिल की चिंता समाप्त हुई तथा इस लोककल्याणकारी योजना से उन्हें बहुत बड़ी राहत मिली है। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रूफ टॉफ सोलर लगाने के बाद इसे लगाने के बाद बिजली का बिल शून्य आता है। इस योजना की 78 हजार रूपये की सब्सिडी भी मेरे खाते में जमा हो गई है। उन्होंने बताया कि वे इस योजना में अपने रिश्तेदारों व ग्रामीणों को भी योजना के तहत आवेदन कर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने योजना के तहत मिले लाभ के लिए केन्द्र व राज्य सरकार का आभार जताया।

अगवरी निवासी मिश्रीमल माली का बिजली उपभोग बिल हुआ जीरो, सूर्यघर बिजली योजना का उठा रहे लाभ

अगवरी निवासी मिश्रीमल माली ने पीएम सूर्यघरः मुफ्त बिजली योजना के तहत आवदेन कर सोलर रूफ-टॉप प्लांट लगवाकर जिससे उनके बिजली उपभोग का बिल जीरो हुआ है।  योजना से लाभान्वित मिश्रीमल माली ने बताया कि उन्हें इस योजना का बहुत लाभ मिला है। अब उनका बिजली बिल शून्य आता है साथ ही लगभग 7 हजार की राशि बिजली बिल में आधिक्य के रूप में जमा हो गई है। योजना के तहत 78 हजार की सब्सिडी भी तुरंत प्राप्त हो गई, जिससे यह योजना मेरे लिए बेहद लाभकारी साबित हुई है। उन्होंने योजना के तहत मिली राहत के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter