वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान के तहत मीडिया राउण्ड टेबल आयोजित

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Jun 14, 2025 • 3:45 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान के तहत मीडिया राउण्ड टेबल आयोजित
“वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान के तहत मीडिया राउण्ड टेबल आयोजित”
Favicon
Read more on ddthindi.com
14 Jun 2025
https://www.ddthindi.com/vande-ganga-media-roundtable-held-in-jalore-on-water-conservation-2025
Copied
वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान के तहत मीडिया राउण्ड टेबल आयोजित
  • मीडियाकर्मियों ने दिए व्यावहारिक सुझाव, जनसहभागिता से बढ़ेगा अभियान का प्रभाव

जालोर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जारी वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान के तहत शनिवार को सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय जालोर में मीडिया राउण्ड टेबल का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन

इस दौरान जल संरक्षण और संग्रहण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यां से अगवत करवाते हुए राजस्थान जैसे प्रदेश में जल संरक्षण का महत्व बताया गया। कार्यक्रम में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की महत्ता से अवगत करवाते हुए जानकारी दी गई कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना हैं तथा जल प्रबंधन में नवीन तकनीकों का समावेश करना है। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत जिले में जल संग्रहण के लिए विभिन्न कार्य करवाए जा रहे हैं जिससे जिले में वर्षा जल का संरक्षण होने के साथ ही भू-जल स्तर बढे़गा।

विज्ञापन

इस दौरान मीडियाकर्मियों को जलसंरक्षण एवं जल संचय के क्षेत्र में कार्यरत संबंधित विभागों, संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। मीडियाकर्मियों ने जल संरक्षण को जन-जन तक पहुँचाने के लिए रचनात्मक सुझाव दिए। उन्होंने बावड़ियों, कुंओं व परम्परागत जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित किए जाने की बात कही। इस दौरान मीडियाकर्मियों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter