शंखवाली में अज्ञात जंगली जानवर का आतंक, 62 भेड़ों को बनाया शिकार

DDT Team
DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor
Sep 9, 2026 • 6:58 PM  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
शंखवाली में अज्ञात जंगली जानवर का आतंक, 62 भेड़ों को बनाया शिकार
“शंखवाली में अज्ञात जंगली जानवर का आतंक, 62 भेड़ों को बनाया शिकार”
Favicon
Read more on www.ddthindi.com/s/e0f4c5
9 Sep 2026
https://www.ddthindi.com/s/e0f4c5
Copied
शंखवाली में अज्ञात जंगली जानवर का आतंक, 62 भेड़ों को बनाया शिकार
  • विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, पीड़ित पशुपालक को आर्थिक सहायता देकर अधिकारियों को मुआवजे के निर्देश

जालोर. आहोर विधानसभा क्षेत्र के गांव शंखवाली में गत रात्रि अज्ञात जंगली जानवर द्वारा भेड़ों के बाड़े में घुसकर करीब 62 भेड़ों को शिकार बनाकर मार देने की घटना सामने आई। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित पीड़ित पशुपालक नेमाराम पुत्र पीराराम देवासी के घर एवं घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।

विधायक राजपुरोहित ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने अपने स्तर पर तथा अन्य सहयोगियों के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि भी मौके पर प्रदान की।

विज्ञापन

विधायक ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, पशुपालन विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए घटना की आवश्यक कार्रवाई करने तथा पीड़ित पशुपालक को नियमानुसार सरकारी सहायता एवं मुआवजा राशि शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही अज्ञात जंगली जानवर की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा।

इस दौरान तहसीलदार भाद्राजून, पशुपालन विभाग की चिकित्सा टीम, वन विभाग की टीम सहित गांव के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

DDT Team Verified Media or Organization • 01 Aug, 2026 Chief Editor

DDT Hindi News portal operated by DDT services, jalore

Digital Archives

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter